कर्नाटक की सभी 224 सीटों पर मतदान जारी

0

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में आज मतदान का दिन है। सोमवार शाम चुनावों के लिए जोर-शोर से चल रहा प्रचार खत्म हुआ। अब 224 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। नतीजे 13 मई को आएंगे। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 2613 उम्मीदवारों में 2427 पुरुष और 185 महिलाएं हैं। प्रदेश में 5,30,85,566 करोड़ मतदाता हैं। जिनमें 2,66,82,156 पुरुष और 2,63,98,483 महिला मतदाता है। 4,927 वोटर्स अन्य कैटेगरी के हैं। कर्नाक चुनाव के लाइव अपडेट्स यहां देखें

भाजपा का चुनाव प्रचार

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता के रथ पर सवार भाजपा की कोशिश 38 साल के उस मिथक को तोड़ने की है जिसमें प्रदेश की जनता ने किसी भी सत्ताधारी पार्टी को वापस सत्ता में बिठाने से परहेज किया है। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दक्षिण के अपने इस गढ़ को बरकरार रखने के लिए भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य में करीब डेढ़ दर्जन चुनावी जनसभाओं और आधा दर्जन से अधिक रोड शो के जरिए फिर से जनता का विश्वास हासिल करने का प्रयास किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here