आयुष मंत्री श्री कावरे ने महामानव बौद्ध विहार लामता का लोकार्पण किया

0

आयुष मंत्री श्री रामकिशोर नानो कावरे पूज्य भिक्षु संघ की गरिमामय उपस्थिति में  आज 14 मई 2023 को परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लामता में नवनिर्मित महामानव बौद्ध विहार लामता का लोकार्पण किया गया तथा महाकारूणिक तथागत भगवान गौतम बुद्ध एवं भारत रत्न डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
    बौद्ध समुदाय के लोगों ने बिहार निर्माण के लिए लगभग 2000 वर्ग फुट जमीन दान की और सामाजिक सहयोग से 1100 वर्ग फुट का भिक्षु निवास सहित विहार भवन का निर्माण किया गया है। विहार के अंदर महाकारूणिक तथागत भगवान गौतम बुद्ध एवं भारत रत्न डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। मंत्री श्री कावरे ने प्रतिमा के लिए 1 लाख की राशि प्रदान की है।
   इस अवसर पर बिहार निर्माण समिति के संस्थापक आयुष्मान आरती चौहान रिटायर्ड पोस्ट मास्टर, मंडल अध्यक्ष एवं समिति के उपाध्यक्ष आयुष्मान राजेश मेश्राम, बौद्ध समाज सर्किल लामता के अध्यक्ष डॉक्टर सुनील वैद्य, सचिव आयुष्मान दिलीप चौहान एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति रही

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here