इंदौर से होकर खरगोन पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रोड शो में लिया हिस्सा

0

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भाजपा पदाधिकारियों से एयरपोर्ट पर भेंट की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी एयरपोर्ट पर उतरे। यहां से होकर वह खरगोन पहुंचे जहां उन्होंने रोड शो में हिस्सा लिया। रोड शो में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

सड़क के दोनों ओर कार्यकर्ताओं के साथ ही प्रशंसक मौजूद थे। कारवां के आगे कार्यकर्ता ढोल-ढमाके, ढोलक बजाते, नाचते हुए आगे चल रहे थे। खुली वैन में जेपी नड्डा के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद थे।

इंदौर हवाईअड्डे पर देरी के कारण बाहर नहीं आए। पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात मुश्किल है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगवानी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here