30 दिनों की छुट्टी पर गए मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीवास्तव

0

मुख्य नगर पालिका अधिकारी बालाघाट निशांत श्रीवास्तव आगामी एक माह तक अवकाश में रहेंगे जिनके अवकाश की अर्जी नगरी प्रशासन एवं विकास जबलपुर संभाग संयुक्त संचालक द्वारा स्वीकार कर ली गई है। जहा अवकाश स्वीकृत होने से मुख्य नगर पालिका अधिकारी की अनुपस्थिति में नगर पालिका वारासिवनी में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दिशा डेहरिया नगर पालिका वारासिवनी के साथ-साथ बालाघाट नगर पालिका का भी अतिरिक्त प्रभार संभालेंगी। इसके आदेश नगरी प्रशासन एवं विकास जबलपुर संभाग संयुक्त संचालक द्वारा सोमवार को जारी किए गए हैं। जारी किए गए आदेशों में कहा गया है की बालाघाट मुख्य नगर पालिका अधिकारी निशांत श्रीवास्तव द्वारा स्वास्थ्य खराब होने का हवाला देकर 11 दिसंबर 2023 से 9 जनवरी 2024 तक 30 दिवसीय अवकाश मांगा गया था जो संयुक्त संचालक द्वारा स्वीकृत कर दिया गया है। जिसके चलते बालाघाट नगर पालिका सीएमओ श्रीवास्तव अब एक माह तक अवकाश पर रहेंगे। जिनके स्थान पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी वारासिवनी श्रीमती दिशा डेहरिया, वारासिवनी के साथ साथ बालाघाट नगर पालिका का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here