खैरलांजी क्षेत्र में आने वाले ग्राम भंडारबोड़ी के नांगोटोला खेत में जंगली सूअर के हमले में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला श्रीमती दर्शवंता पति राजकुमार बिरनवार 50 वर्ष ग्राम नागौटोला निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दशवंता बाई अपने परिवार के साथ खेती किसानी करती है। 11 दिसंबर को सुबह दशवंता बाई अपने परिवार के साथ खेत में कृषि कार्य करने आई थी। 10:00 जब दशवंता बाई खेत में धान का बोझा बांध रही थी।तभी नाल तरफ से जंगली सूअर दौड़ते आया आया और दशवंता बाई पर हमला करते हुए इस जंगली सूअर ने दशवंता बाई को उठाकर पटक दियाऔर भाग गया। जिससे दशवंता बाई का दाहिना पैर फैक्चर हो गया। जंगली सूअर के हमले में घायल दशवंता बाई को उसके परिवार वालों ने खैरलांजी की अस्पताल में भर्ती किए थे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया है।