Bank Holiday Alert: अगर आपका अकाउंट सरकारी या ग्रामीण बैंक में है, तो आपके लिए बड़ी खबर है। अब आने वाले चार दिन बैंक संबंधित कोई काम नहीं होगा। 13 से 16 मार्च तक लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में सिर्फ 1 दिन यानी शुक्रवार को ही बैंकों में खुलेंगे। हालांकि कल भी ग्राहकों को वित्तीय कार्य निपटाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज (गुरुवार) महाशिवरात्रि है और बैंक बंद हैं। ऐसे में कई कर्मचारियों ने 11 से 16 मार्च के बीच 5 दिन बैंक बंद रहने के कारण हॉलीडे पर जा सकते हैं। ऐसे में शुक्रवार को कर्मचारियों की संख्या कम हो सकती है। जिस कारण कस्टमरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मचारी
गौरतलब है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आगामी बजट में सरकारी बैंकों के निजीकरण की घोषणा की है। बैंक यूनियंस इस प्राइवेटाइजेशन का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों के यूनियन ने 15 और 16 मार्च को हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। इस हड़ताल का आह्रान यूनाइटेड फोरम बैंक यूनियन ने किया है। इसमें कर्माचरियों और अधिकारियों के सभी संगठन शामिल हैं। इसके साथ ही ग्रामीण बैंक भी हड़ताल में शामिल होगा।
मार्च में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक
– 13 मार्च दूसरे शनिवार के चलते बैंक बंद रहेंगे।
– 14 मार्च रविवार (बैंक अवकाश)।
– 15 मार्च (सोमवार) बैंक यूनियन की हड़ताल रहेगी।
– 16 मार्च (मंगलवार) बैंक यूनियन की हड़ताल रहेगी।
– 21 मार्च (रविवार) बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
– 22 मार्च (सोमवार) इस दिन बिहार दिवस है। बिहार राज्य में बैंक बंद रहेंगे।
– 27 मार्च इस दिन चौथा शनिवार है। जिसके चलते बैंक बंद रहेंगे।
– 28 मार्च (रविवार) बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
– 29 मार्च (सोमवार) इस दिन होली है। मध्यप्रदेश, गुजरात, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड, सिक्किम, तेलंगाना, मणिपुर, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, नई दिल्ली, गोवा, बिहार, झारखंड, मेद्यालय, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
– 30 मार्च (मंगलवार) भाई दूज होने के चलते बैंकों का अवकाश रहेगा।