Gold Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, चांदी के दाम में भी तेजी, जानिए आज के भाव

0

सोने और चांदी के दाम में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को सोना और चांदी दोनों ही धातुओं के दाम में तेजी देखी गई है। HDFC सिक्योरिटीज के मुताबिक वैश्विक कीमतों में तेजी के कारण दिल्ली में सोने का भाव 35 रुपए बढ़कर 43,996 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। सोना बीते कारोबार में 43,961 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी के भाव में भी तेजी

इधर चांदी के भाव की बात की जाए तो चांदी के दाम में भी उछाल देखने को मिला है। चांदी 553 रुपए बढ़कर 65,621 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। बीते कारोबार में यह 65,068 रुपए प्रति किलोग्राम रही थी। अंतरराष्ट्रीय मार्केंट में सोना 1,696 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और चांदी 25.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर रहे। HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज तपन पटेल के मुताबिक डॉलर के कमजोर होने से सोने की कीमतें बढ़ गई और फिलहाल कुछ समय इसमें स्थिरता बनी रहने की संभावना है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने व चांदी के भाव

इधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:02 बजे अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 110 रुपए यानी 0.25 फीसद की बढ़त के साथ 44,328 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। वहीं, जून में डिलिवरी वाले सोने की कीमत 144 रुपए यानी 0.32 फीसद की बढ़त के साथ 44,575 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पहले बीते सत्र में जून, 2021 में कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 44,431 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

MCX पर सुबह 10:04 बजे मई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी का भाव 162 रुपए यानी 0.25 फीसद की बढ़ोत्तरी के साथ 66,014 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। जुलाई, 2021 अनुबंध वाली चांदी का भाव 208 रुपए यानी 0.31 फीसद की बढ़त के साथ 67,126 रुपए प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। वहीं, जुलाई 2021 में डिलिवरी वाली चांदी का भाव 66,918 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here