Gold Price Today 07 June 2021: सोना-चांदी के दाम फिर घटे, जानिए 18, 22, 23, 24 कैरेट का ताजा भाव

0

Gold/Silver Rate Today 07 June 2021 : सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट हुई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को सोना 152 रुपए की गिरकर 48,107 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,259 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी भी 540 रुपए टूटकर 69,925 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर आ गई। पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी 70,465 रुपए प्रति किलो बंद हो गया। दोनों के वायदा भाव में भी गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना का भाव गिरावट के साथ 1,883 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 27.55 डॉलर प्रति औंस था। भारत में, सोने की दरें पिछले सप्ताह पांच महीने के उच्च स्तर 49,800 के करीब पहुंचने के बाद अस्थिर हो गईं। पिछले साल अगस्त में सोना 56,200 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।

हालांकि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 228 रुपए की बढ़ोतरी हुई। जबकि चांदी की कीमत में 483 रुपए की बढ़ोतरी हुई। अब 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 48810 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 44710 रुपए है। नीचे शुद्धता के आधार पर 14 से लेकर 24 कैरेट सोने का ताजा भाव जानिए।  

धातुशुद्धताकीमत प्रति 10 ग्राम
सोना999(24 कैरेट)48806 रुपए
सोना995(23 कैरेट)48611 रुपए
सोना916(22 कैरेट)44706 रुपए
सोना750(18 कैरेट)36605 रुपए
सोना585(14 कैरेट)28552 रुपए
चांदी99970750 रुपए किलो

सोना (Gold) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 167 रुपए की गिरावट के साथ 48,827 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 167 रुपए यानी 0.34% की गिरावट के साथ 48,827 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 11,798 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में हानि दर्ज हुई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.30% की गिरावट के साथ 1,886.30 डॉलर प्रति औंस रह गई।

चांदी (Silver) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत 519 रुपए की गिरावट के साथ 71,020 रुपए प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा कॉन्ट्रैक्ट का भाव 519 रुपए यानी 0.73% की गिरावट के साथ 71,020 रुपए प्रति किलो रह गया। इस वायदा कॉन्ट्रैक्ट में 11,331 लॉट के लिए सौदे किए गए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.79% की गिरावट के साथ 27.68 डॉलर प्रति औंस रह गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here