सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का सबस बड़ा स्कोर बना दिया। टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीन विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए। साथ ही आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बन गया। इससे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 2013 में बनाए गए 263 रन का रिकॉर्ड टूट गया। आरसीबी ने यह विशाल स्कोर पुणे वॉरियर्स के खिलाफ खड़ा किया था। अब 11 साल बाद हैदराबाद ने शीर्ष में जगह बना ली है।
सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ रनों की बरसात कर कई रिकॉर्ड्स बनाए। इसके पहले 10 ओवर में सर्वाधिक रन बने। 10 ओवर के बाद सनराइजर्स का स्कोर 148/2 था। आईपीएल में दूसरी बार सबसे तेज 200 रन बने है। SRH ने यह आंकड़ा 14.4 ओवर में छू लिया। आरसीबी ने 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ 14.1 ओवर में ऐसा किया था।
लखनऊ सुपर जायंट्स- 257/5 बनाम पंजाब किंग्स, 2023
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 248/3 बनाम गुजरात लायंस, 2016
चेन्नई सुपर किंग्स- 246/5 बनाम राजस्थान रॉयल्स, 2010
हैदराबाद टीम से लगे तीन अर्धशतक
सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से हेनरिक क्लासेन ने सर्वाधिक 80 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 63 और ट्रेविस हेड ने 62 रन की पारी खेली। टीम की ओर से 18 छक्के और 19 चौके लगाए गए। अभिषेक ने 16 बॉल, हेड ने 18 और क्लासेन ने 23 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। मुंबई इंडियंस के लिए सिर्फ जसप्रीत बुमराह ने 10 से कम की इकोनॉमी में गेंदबाजी की। बाकी गेंदबाजों ने जमकर रन कुटाए। सबसे महंगे क्वेना मफाका रहे। उन्होंने चार ओवर में 66 रन दिए।