Jabalpur News: नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया ने जबलपुर को दी दो नई फ्लाइट की सौगात, नागरिकों में उत्‍साह

0

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश के लिए आठ नई फ्लाइट को मंजूरी प्रदान की है। वे पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद मध्य प्रदेश की सुध लेने की दिशा में जुट गए हैं। उनके एक्शन मोड में आते ही जबलपुर सहित मध्य प्रदेश के अन्य शहरों की किस्मत चमकने के आसार प्रबल हो गए हैं। सिंधिया ने अपने गृह राज्य मध्यप्रदेश के लिए स्पाइस जेट की जिन आठ नई उड़ानों को मंजूरी प्रदान की है, उनका संचालन आगामी 16 जुलाई से प्रारंभ हो जाएगा। इनमें सूरत-जबलपुर व ग्वालियर -पुणे-जबलपुर फ्लाइट शामिल है। इसके अलावा अहमदाबाद-ग्वालियर, मुंबई-ग्वालियर की उड़ानें शामिल हैं। राज्यसभा सदस्य विवेक कृष्ण तन्खा ने नई सौगात को लेकर ट्वीट के जरिये जबलपुरवासियों को बधाई दी। साथ ही सिंधिया के प्रति आभार जताया।

पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा मिल सकेगा: इन नई उड़ानों के प्रारंभ होने के बाद राष्ट्रीय क्षिजित छितिज पर तेजी से मध्यप्रदेश के नागरिकों का संपर्क बढ़ने के साथ पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा मिल सकेगा।उल्लेखनीय है कि जबलपुर को लंबे समय से गुजरात से व्यापारिक जुड़ाव की मंशा से इस फ्लाइट का इंतजार था। अब जाकर यह मांग पूरी हो गई है। जबलपुर और सिंधिया का पुराना नाता रहा है। वे भले ही ग्वालियर से संबंधित हैं, लेकिन जबलपुर के राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र से उनका रिश्ता महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि वे मध्य प्रदेश के अन्य शहरों के साथ जबलपुर को कभी नहीं भूलते। उनके पिता माधवराव सिंधिया का भी जबलपुर से लगाव रहा है। पिछले दिनों ज्योतिरादित्य का एक से अधिक बार जबलपुर आगमन भी हो चुका है। कांग्रेस में रहने के दौरान जबलपुर के कांग्रेस नेताओं के सतत संपर्क में थे और अब भाजपा के नेताओं से उनका जुड़ाव निरंतर बना हुआ है। पुराने कांग्रेस नेता भी जबलपुर के उत्थान के लिए उनको सुझाव देते रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here