Jabalpur Weather Update: बादलों की आवाजाही के बीच शाम होते ही पड़ी बौछारें

0

Jabalpur Weather Update। पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। दिन भर आसमान पर बादलों की आवाजाही होती रही। दिन भर चली सूरज की लुका छिपी के बीच शाम होते-होते बादल बरस पड़े। पहले तो तेज आंधी चली और उसके बाद पानी की तेज बौछारों ने शहर को गीला कर दिया। मौसम के अचानक बदले तेवर देखकर लोग भी हैरान रहे। मौसम विभाग ने अगले दो दिन जबलपुर सहित संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर बना चक्रवात: मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमोत्तर मध्यप्रदेश सहित झारखंड और मराठवाड़ा के ऊपर बने चक्रवात और दो अन्य पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता से मौसम बदल गया है। पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता से जबलपुर सहित संभाग के डिंडोरी, दक्षिण मंडला, कान्हा, बालाघाट (बैहर मलाजखंड) में आने वाले दिनों गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें हुई। कहीं-कहीं ओले भी गिरे। अगले दो दिनों तक चक्रवात का असर देखा जा सकेगा।

आंधी के बाद पड़ी बौछारें: शाम करीब चार बजे आसमान को बादलों ने अपनी अपनी आगोश में ले लिया। इसके बाद तेज हवा चलने का सिलसिला शुरू हो गया। उत्तर पश्चिम से करीब 6 से 7 प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा ने आंधी की शक्ल ले ली। तेज आंधी से उड़े धूल के गुबारों ने राहगीरों को ठिठकने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद हल्की बौछारों ने शहर को गीला कर दिया।

दिन में गर्मी से मिली राहत, रात में बढ़ी उमस: दोपहर बाद शाम को हुई हल्की बारिश से वातावरण में नमी छाई रही। जिससे लोगों को तेज पड़ रही गर्मी से हल्की राहत मिली। लेकिन रात को उमस बढ़ने से लोगों को बैचेनी महसूस हुई। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान दो डिग्री तक गिरकर 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा। लेकिन रात का तापमान 19 डिग्री पर स्थित रहा।

———–

सूर्योदय- 6 बजकर 21 मिनट

सूर्यास्त – 6 बजकर 18 मिनट

तापमान

अधिकतम – 34.8

न्यूनतम – 19.8

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here