JNU कैंपस में झंडे-बैनर लगाकर हिंदू सेना ने दी धमकी, ‘भगवा का अपमान करने वालों की खैर नहीं’

0

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) परिसर के पास के इलाकों में भगवा झंडे और पोस्टर लगाए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई का वादा किया है। हिंदू सेना ने जेएनयू में भगवा ध्वज का अपमान करने पर कड़ी कार्रवाई की धमकी दी। दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘आज सुबह पता चला है कि जेएनयू के पास सड़क और आसपास के इलाकों में कुछ झंडे और बैनर लगाए गए हैं। हाल की घटनाओं को देखते हुए इन्हें तुरंत हटा दिया गया और उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।’ .

एक वीडियो में हिंदू सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह यादव ने कहा कि जेएनयू में ‘भगवा’ का अपमान होने पर संगठन किसी भी हद तक जा सकता है।

काला सागर में डूबे रूसी जहाज में थे परमाणु हथियार, आरोपों के बाद मचा हड़कंप

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का 15 अप्रैल, शुक्रवार को 51वां दिन है। दोनों ही देश अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। ताजा खबर यह है कि यूक्रेन ने काला सागर में रूस के एक जंगी जहाज पर मिसाइल से सफल हमला करने की दावा किया है। यूक्रेन के मुताबिक, उसने एक मिसाइल हमले के साथ शीर्ष रूसी युद्धपोत को ‘गंभीर क्षति’ पहुंचाई थी। इसके बाद यह जहाज डूब गया। आरोप है कि मोस्कवा नामक इस जहाज पर परमाणु हथितार भी थे। यह दावा सामने आने के बाद हड़कंप मचा है। आशंका जताई जा रही है कि रूस ने परमाणु हमले की पूरी तैयारी कर ली है। हालांकि, मास्को ने कीव के दावे को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि विस्फोट जहाज पर गोला बारूद के कारण हुआ था।Ads by Jagran.TVhttps://imasdk.googleapis.com/js/core/bridge3.510.1_en.html#goog_1079332707https://imasdk.googleapis.com/js/core/bridge3.510.1_en.html#goog_1079332709https://imasdk.googleapis.com/js/core/bridge3.510.1_en.html#goog_1079332711https://imasdk.googleapis.com/js/core/bridge3.510.1_en.html#goog_1079332713https://imasdk.googleapis.com/js/core/bridge3.510.1_en.html#goog_1079332715Ads by Jagran.TV

15 अप्रैल टॉप न्यूज: पढ़िए देश-दुनिया की अन्य अहम खबरें

अरुणाचल प्रदेश में भूकंप, 5.3 रही तीव्रता, नुकसान की खबर नहीं

अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रेक्टर स्केल पर तीव्रता 5.3 मापी गई। अब तक किसी तरह के जानमान के नुकसान की खबर नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, 5.3 तीव्रता का भूकंप शुक्रवार ​​सुबह लगभग 6:56 बजे महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र अरुणाचल प्रदेश का पांगिन है।

डीजल से चलने वाली ट्रेनों पर सरचार्ज की योजना नहीं

नई दिल्ली : डीजल से चलने वाली ट्रेनों से यात्रा करने के लिए अधिक किराया नहीं चुकाना पड़ेगा। रेलवे ने गुरुवार को कहा कि डीजल से चलने वाली ट्रेनों पर अतिरिक्त अधिभार (सरचार्ज) लगाने की कोई योजना नहीं है। मीडिया में इस तरह की खबरें हैं कि डीजल से चलने वाली ट्रेनों पर अधिभार लगाया जाएगा। रेलवे ने बयान जारी कर इस तरह की अटकलों को निराधार बताया।

हत्या के मामले में गैंगस्टर सुरेश पुजारी गिरफ्तार

ठाणे : पुलिस ने गुरुवार को गैंगस्टर सुरेश पुजारी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी सितंबर 2015 में उल्हासनगर के एक केबल आपरेटर की हत्या मामले में हुई है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इससे पहले मामले में हिस्ट्रीशीटर नितिन आघड़े को गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा कि ठाणे पुलिस ने सुरेश को हिरासत में ले लिया, जो पहले से ही एक अलग मामले में जेल में बंद था।

तमिलनाडु में पंचायत कार्यालय से प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर हटाई

चेन्नई : तमिलनाडु के वेप्पथुर नगर पंचायत कार्यालय से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर हटाने का भारी विरोध हुआ। पंचायत अध्यक्ष ने तस्वीर हटा दी थी। कुंभकोणम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरुवादिरमुराथुर पुलिस को शिकायत सौंपकर वेप्पथुर नगर पंचायत की अध्यक्ष अंजाम्माल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इसके बाद पंचायत अध्यक्ष ने फिर से तस्वीर लगा दी।

हार्दिक पटेल को आप का खुला आमंत्रण, प्रदेश प्रमुख बोले- कांग्रेस में समय क्यों बर्बाद कर रहे

हार्दिक पटेल को आप का खुला आमंत्रण, प्रदेश प्रमुख बोले- कांग्रेस में समय क्यों बर्बाद कर रहेयह भी पढ़ें

नौसेना ने सेशेल्स तटरक्षक बल की बीमार अधिकारी को बचाया

नई दिल्ली : भारतीय नौसेना ने गुरुवार को सेशेल्स तटरक्षक बल की एक बीमार महिला सदस्य की मदद की। जब जहाज कोच्चि से विक्टोरिया की यात्रा पर थी तो चालक दल की महिला सदस्य को स्वास्थ्य समस्या की सूचना मिली। एक अधिकारी ने कहा, दोपहर 12ः33 बजे, हेलीकाप्टर ने नौसैनिक चिकित्सा अधिकारी के साथ सेशेल्स तटरक्षक जहाज जोरोस्टर के चालक दल की सदस्य को निकालने के लिए उड़ान भरी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here