Kajol ने किया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, नए फोटोशूट में टोन्ड फिगर देख नजर नहीं हटा पाएंगे

0

बॉलीवुड अभिनेती काजोल देवगन (Kajol Devgan) की नई तस्वीरों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने फोटोशूट में अपने टोन्ड फिगर को फ्लॉन्ट किया। 46 वर्षीय एक्टर्स ने साबित किया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। काजोल (Kajol) के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी लेटेस्ट फोटो देख आप बिल्कुल भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाएंगे। ‘त्रिभंगा’ हिरोइन ने गजब का वैट लॉस किया है। फैंन उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन को देख उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल काजोल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने जंपसूट पहन फोटोशूट कराया है। सभी फोटो में अभिनेती ग्रीन कलर के जंपसूट में नजर आ रही हैं। जिसके साथ न्यूड टोन मेकअप, बीमिंग हाइलाइटर, स्मोकी आईज और स्लीकी हेयर में वह काफी ग्लैमरस दिख रही हैं। उन्होंने फोटो शेयर की एक पोस्ट पर कैप्शन लिखा कि थोड़ा सा फोटोशूट किसी को दर्द नहीं पहुंचाता। कॉस्यूटम डिजाइनर मिकी कॉन्ट्रैक्टर ने उनके पोस्ट पर कमेंट भी किया। उन्होंने लिखा कि आपने कितना वजन कम किया है।बता दें काजोल आखिरी बार फिल्म तान्हाजी में दिखाई दी थीं। हाल ही में उनकी ओटीटी पर पहली मूवी त्रिभंगा रिलीज हुई है। इसमें उनके साथ तन्वी आजमी और मिथिला पालकर भी हैं। वहीं काजोल देवगन के करियर पर बात करे तो उन्होंने 16 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म ‘बेखुदी’ थी। उसके बाद काजोल अब्बास मस्तान की फिल्म बाजीगर में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी भी थी। साल 1995 में दो फिल्में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और करन-अर्जुन भी काफी हिट रही। इन फिल्मों के बाद शाहरुख-काजोल की जोड़ी फैन को काफी पसंद आने लगी। काजोल ने शाहरुख के साथ कई सुपरहिट फिल्में दी है। जैसे कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, माय नेम इज खान, दिलवाले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here