Khatron Ke Khiladi 11 की कंटेस्टेंट लिस्ट लीक, TV चाइल्ड आर्टिस्ट से सलमान खान की एक्ट्रेस तक ले रहीं हिस्सा

0

पिछले काफी वक्त से फैन्स यह जानने को बेचैन हैं कि आखिर ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में इस बार कौन-कौन से सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे। हालांकि कुछ कन्फर्म नाम पहले से ही बाहर आ चुके हैं, तो वहीं कुछ को लेकर संशय बना हुआ था। अब पता चल गया है कि रोहित शेट्टी के इस स्टंट बेस्ड रियलिटी शो में कौन-कौन से सिलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे। जानें 11वें सीजन में जो कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे…

  • -राहुल वैद्य

‘बिग बॉस 14’ में नजर आए सिंगर राहुल वैद्य अब ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में स्टंट करते नजर आएंगे। राहुल वैद्य को गर्लफ्रेंड दिशा परमार के साथ ‘नच बलिए 10’ के लिए भी अप्रोच किया गया था, पर राहुल ने ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ को चुना।

  • -दिव्यांका त्रिपाठी

‘ये है मोहब्बतें’ जैसे टीवी शो से स्टारडम बटोरने वालीं टीवी की फेवरिट बहू दिव्यांका त्रिपाठी ‘खतरों के खिलाड़ी 11′ में नजर आएंगी। यह पहली बार है जब टीवी की बहू दिव्यांका हार्ड कोर स्टंट करते हुए दिखेंगी।’ बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी ने ऑल इंडिया रेडियो के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी और कई टीवी शोज में नजर आईं। वह ‘नच बलिए 8’ की विनर भी रही हैं।

  • -निक्की तंबोली

‘बिग बॉस 14’ का हिस्सा रहीं ऐक्ट्रेस निक्की तंबोली भी ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में नजर आएंगी। वह इशारों-इशारों में कई बार इसका हिंट दे चुकी हैं।

  • -​वरुण सूद

वरुण सूद भी ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में दिखेंगे। वह ‘एमटीवी एस ऑफ स्पेस’ और ‘स्प्लिट्सविला’ का हिस्सा भी रह चुके हैं।

  • -अर्जुन बिजलानी

अर्जुन बिजलानी काफी पहले ही कन्फर्म कर चुके हैं कि वह ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में नजर आएंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन बिजलानी ने कहा था कि वह ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ का हिस्सा बनने पर बहुत एक्साइटेड हैं। उन्हें गर्व है कि उन्हें इस शो का हिस्सा बनने का मौका मिला।

  • -अनुष्का सेन

सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकीं मशहूर टीवी चाइल्ड आर्टिस्ट अनुष्का सेन भी अब ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में अपना स्टैमिना दिखाने को तैयार हैं। 18 साल की अनुष्का पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ काम कर चुकी हैं और हाल ही वह टीवी शो ‘अपना टाइम भी आएगा’ में नजर आई थीं।

  • -सना सय्यद

‘लॉकडाउन की लव स्टोरी’ टीवी शो में नजर आईं ऐक्ट्रेस सना सय्यद ने ‘स्प्लिट्सविला’ से अपने करियर की शुरुआत की थी और अब वह एक और रियलिटी शो यानी ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में नजर आने वाली हैं। सना सय्यद को ‘दिव्य दृष्टि’ में खूब पसंद किया गया था। अब रोहित शेट्टी के शो में वह जबरदस्त स्टंट करते हुए दिखेंगी।

  • -अभिनव शुक्ला

‘बिग बॉस 14’ में नजर आए ऐक्टर और रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला भी ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में अपना डेयरिंग अंदाज दिखाते नजर आएंगे। बिग बॉस के घर में उनके और राहुल वैद्य के बीच खूब पंगे देखने को मिले थे। अब देखना यह होगा कि रोहित शेट्टी के ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में अभिनव और राहुल किस तरह स्टंट परफॉर्म करते हैं और एक-दूसरे से टकराते हैं।

  • -महक चहल

सलमान खान संग फिल्म ‘वॉन्टेड’ में काम कर चुकीं ऐक्ट्रेस महक चहल ‘बिग बॉस 5’ का भी हिस्सा थीं। उस सीजन में वह रनर-अप रही थीं और अब जल्द ही ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में भी नजर आएंगी।

  • -विशाल आदित्य सिंह

‘बिग बॉस 13’ में विशाल आदित्य सिंह ने को-कंटेस्टेंट और एक्स-गर्लपफ्रेंड मधुरिमा तुली संग लड़ाई-झगड़े को लेकर खूब सुर्खियों में रहे थे। अब विशाल आदित्य सिंह ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में नजर आएंगे।

  • -आस्था गिल

‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’, ‘डीजे वालू बाबू’ और ‘नागिन’ जैसे ट्रैक गाने वालीं सिंगर आस्था गिल भी ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ का हिस्सा बनेंगी। 

  • -सनाया ईरानी

पॉपुलर टीवी ऐक्ट्रेस सनाया ईरानी भी ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में नजर आने वाली हैं। वह 2017 से टीवी स्क्रीन से दूर हैं और रोहित शेट्टी के इस शो से कमबैक करने जा रही हैं। सनाया ईरानी को ‘इस प्यार को क्या नाम दूं?’ शो से पॉप्युलैरिटी मिली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here