LIC ने लॉन्च की आरोग्य रक्षक हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी, इसमें बीमार होने पर एक साथ मिलेगा पूरा पैसा

0

LIC ने एक नॉन-लिंक्ड, रेग्युलर प्रीमियम वाला इंडिविजुअल हेल्थ इंश्योरेंस प्लान ‘आरोग्य रक्षक’ लॉन्च किया है। इस प्लान के अंतर्गत पॉलिसी होल्डर को कुछ खास बीमारी को लेकर हेल्थ कवर दिया जाएगा। यह प्लान इंडिविजुअल और फैमिली फ्लोटर दोनों रूप में ले सकते हैं। आरोग्य रक्षक में अलग-अलग बीमारी के लिए फिक्स्ड बेनिफिट का लाभ मिलेगा।

एक साथ मिलता है बीमा का पैसा
अन्य हेल्थ इंश्योरेंस प्लान की तुलना में आरोग्य रक्षक पॉलिसी अलग प्लान है। इसमें पेमेंट और रिइंवर्समेंट का तरीका भी अलग है। आम तौर पर, हेल्थ पॉलिसी बीमा राशि की सीमा तक चिकित्सा उपचार पर किए गए वास्तविक खर्च की राशि को रिइंवर्स करती हैं। आरोग्य रक्षक पॉलिसी वास्तविक चिकित्सा उपचार लागत की परवाह किए बिना बीमा राशि के बराबर एकमुश्त लाभ का भुगतान करती है।

कौन ले सकता है ये प्लान?
इस योजना के तहत प्रधान बीमित व्यक्ति की उम्र 18 से 65 साल की आयु और बच्चे की उम्र 91 दिन से 20 साल की आयु के लिए उपलब्ध है। गार्जियन के लिए इसका कवर पीरियड 80 साल की उम्र तक और बच्चों के लिए 25 साल तक के लिए है। मूल बीमित व्यक्ति, पति, पत्नी, माता-पिता के लिए कवर अवधि 80 सासल तक है।

आरोग्य रक्षक प्लान से जुड़ी खास बातें

  1. पॉलिसी चुनने के लिए फ्लेक्सिबल लिमिट मिलती है।
  2. फ्लेक्सिबल प्रीमियम पेमेंट ऑप्शन की सुविधा मिलती है।
  3. अस्पताल में भर्ती होने या सर्जरी आदि के मामले में वैल्युएबल फाइनेंशियल प्रोटेक्शन की सुविधा मिलती है।
  4. वास्तविक चिकित्सा लागतों पर ध्यान दिए बिना एकमुश्त लाभ मिलता है।
  5. ऑटो स्टेप अप बेनिफिट और नो क्लेम बेनिफिट के माध्यम से हेल्थ कवर बढ़ाना।
  6. अगर मूल पॉलिसीधारक की किसी दुर्घटना में मौत हो जाती है तो बाकी बीमित सदस्यों के प्रीमियम में छूट मिलेगी।
  7. कुछ मुख्य सर्जरी के दौरान भी केटेगरी I या केटेगरी II के अंतर्गत एक वर्ष के लिए प्रीमियम में छूट का लाभ भी दिया जाता है।
  8. एम्बुलेंस और हेल्थ चेकअप का फायदा मिलता है।
  9. आप कोई क्लेम नहीं लेते है तो हर साल बेनिफिट हेल्थ कवर के रूप में बढ़ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here