MP Lokayukata News: डॉक्टर, प्रिंसिपल और GST अधिकारी… एमपी में लोकायुक्त ने किया बड़े भ्रष्टाचारियों का ‘शिकार’, मचा हड़कंप

0

मध्य प्रदेश लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को धुआंधार कार्रवाई की है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लोकायुक्त ने भ्रष्टाचारियों का शिकार किया है। लोकायुक्त की जाल में सारे बड़े भ्रष्टाचारी फंसे हैं। अलीराजपुर से लेकर उज्जैन तक में लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई की है। गुरुवार को लोकायुक्त की छापेमारी में डॉक्टर, प्रिंसिपल और जीएसटी के अधिकारी पकड़े गए हैं। सभी लोग अलग-अलग जगहों पर फरियादी से काम के बदले रिश्वत ले रहे थे।

प्रिंसिपल ने 10 फीसदी रकम की मांग की

अलीराजपुर स्थित आदर्श एकलव्य विद्यालय जोबट के प्रिंसिपल अभिषेक पांडे को 30,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के वार्डन सिकदार कनेश ने शिकायत की थी। फरियादी का आरोप था कि मेस संचालन के लिए 4.50 लाख रुपए की राशन सामाग्री खरीदी गई थी। उसके बिल पास करने के लिए प्रिंसिपल ने 10 फीसदी राशि की मांग की थी।


30,000 रुपए की रिश्वत की मांग की

हॉस्टल वार्डन ने इंदौर लोकायुक्त से इसकी शिकायत की। शिकायत सही पाए जाने पर एक टीम का गठन किया। टीम द्वारा जोबट जिला अलीराजपुर स्थित आरोपी के शासकीय आवास पर प्रिंसिपल अभिषेक पांडे को रिश्वत राशि 30,000 लेते हुए रंगेहाथ ट्रैप किया गया। इसके बाद आगे की कार्रवाई जारी है।


डॉक्टर को किया गया ट्रैप

इसके साथ ही रीवा लोकायुक्त ने उमरिया जिले के मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्रवाई की है। स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर डॉक्टर राजेंद्र मांझी को 3,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मांझी पीएम रिपोर्ट के बदले रिश्वत की मांग कर रहे थे। रिश्वत नहीं देने पर वह फरियादी को पीएम रिपोर्ट बिगाड़ने की धमकी दे रहे थे। रीवा लोकायुक्त ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।


उज्जैन से दो जीएसटी अधिकारी गिरफ्तार

वहीं, इंदौर स्थित वाणिज्य कर विभाग के दफ्तर में लोकायुक्त ने छापेमारी की है। यहां से दो महिला अधिकारियों को गिरप्तार किया है। दोनों अधिकारी जीएसटी नंबर देने के बदले में रिश्वत ले रहे थे। ऑफिस में ही 3500 रुपए के साथ दोनों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार कर्मचारियों के नाम विजया भिलाला और किरण जोशी हैं। दोनों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया है।

गौरतलब है कि एमपी में लोकायुक्त की धुआंधार कार्रवाई से भ्रष्टाचारियों में हड़कंप मच गया है। बीते कुछ दिनों से लगातार लोकायुक्त आक्रामक अंदाज में कार्रवाई कर रही है। कुछ बड़े भ्रष्टाचारियों को भी लोकायुक्त ने हाल में दबोचा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here