रायपुर। Raipur News : कोष लेखा एवं पेंशन विभाग के अपर संचालक पर श्रमिक नेता ने गाली- गलौज का आरोप लगाया है। संचालक से कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने पर प्रदेशभर में आंदोलन शुरू करने की चेतावनी तक दी गई है। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष ने अपर संचालक तिलक सोरी पर गाली गलौज करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने इसकी शिकायत विभाग के संचालक से की है। संचालक को लिखे गए शिकायती पत्र में प्रांताध्यक्ष राकेश साहू ने अपर संचालक तिलक सोरी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन रायपुर कार्यालय के सामने शाम चार बजकर 20 मिनट पर गाली गलौज किया गया है।
मैं छग तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का प्रांताध्यक्ष एवं अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हूं। संभागीय संयुक्त संचालक कोषा लेखा एवं पेंशन रायपुर में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ हूं। शिकायती पत्र में कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष राकेश साहू ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।
Publish Date: | Sat, 23 Jan 2021 12:33 PM (IST)

रायपुर। Raipur News : कोष लेखा एवं पेंशन विभाग के अपर संचालक पर श्रमिक नेता ने गाली- गलौज का आरोप लगाया है। संचालक से कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने पर प्रदेशभर में आंदोलन शुरू करने की चेतावनी तक दी गई है। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष ने अपर संचालक तिलक सोरी पर गाली गलौज करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने इसकी शिकायत विभाग के संचालक से की है। संचालक को लिखे गए शिकायती पत्र में प्रांताध्यक्ष राकेश साहू ने अपर संचालक तिलक सोरी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन रायपुर कार्यालय के सामने शाम चार बजकर 20 मिनट पर गाली गलौज किया गया है।
मैं छग तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का प्रांताध्यक्ष एवं अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हूं। संभागीय संयुक्त संचालक कोषा लेखा एवं पेंशन रायपुर में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ हूं। शिकायती पत्र में कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष राकेश साहू ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।https://imasdk.googleapis.com/js/core/bridge3.435.0_en.html#goog_414808795PlayvolumeTruvid01:03AdX
राकेश साहू ने चेतावनी दी है कि अगर कार्यवाई नहीं हुई तो पूरे राज्य में इस बात को लेकर आंदोलन किया जाएगा और साथ ही मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत की जाएगी। आरोप लगने के बाद विभाग में भी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। आरोपित अधकिारी के समर्थकों का कहना है कि जांच के बगैर किसी तरह की कार्रवाई की गई तो इसके खिलाफ वेे भी आक्रामक हो जाएंगे। किसी के आरोप लगाने से ही वह दोषी नहीं साबित माना जा सकता।