बॉलीवुड एक्टर शर्मन जोशी के पिता और थियेटर आर्टिस्ट अरविंद जोशी का निधन हो गया है। अरविंद जोशी जाने- माने गुजराती एक्टर भी थे। एक्टर परेश रावल ने सोशल मीडिया के जरिए इस खबर की पुष्टि की कि अरविंद जोशी का निधन हो गया है।
परेश रावल ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भारतीय रंगमंच को अपूरणीय क्षति। दुख के साथ हम जाने माने एक्टर अरविंद जोशी को अलविदा कहते हैं। जब मैं उनकी परफॉर्मेंस के बारे में सोचता हूं तो मेरे दिमाग में एक कुशल अभिनेता और एक वर्सेटाइल एक्टर जैसे शब्द आते हैं।’ मालूम हो कि उनके बेटे शर्मन की शादी एक्टर प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा से हुई है। शर्मन जोशी ने एक इंटरव्यू में अपने पिता के बारे में बात करते हुए कहा था कि उनके पिता इसी इंडस्ट्री से आते हैं जिसके चलते उन्हें थियेटर का एक्सपीरियंस है। मालूम हो कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले शर्मन को 10 साल थियेटर में काम करने का एक्सपीरियंस था।