SL vs NZ: न्यूजीलैंड का हुआ बुरा हाल… स्पिन की जाल में फंसी, 602 रन बनाकर श्रीलंका ने 88 पर ही समेट दिया

0

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गाले में खेला जा रहा है। मैच की पहली पारी में श्रीलंका ने कमाल की बैटिंग की। उनके तीन बल्लेबाज दिनेश चांडीमल, कमिंदु मेंडिस और कुसल मेंडिस ने शतक लगाया। इसकी मदद की टीम ने अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 602 रन बनाकर घोषित की। श्रीलंका की बैटिंग के समय पिच पूरी तरह पाटा नजर आ रही थी लेकिन जैसे ही न्यूजीलैंड की बारी आई, पिच मुश्किल दिखने लगी।

88 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड

गाले टेस्ट में न्यूजीलैंड की पहली पारी सिर्फ 88 रनों पर सिमट गई है। 10 में से 9 विकेट श्रीलंका के स्पिन गेंदबाजों ने लिया। 9वें नंबर पर उतरे मिचेल सेंटनर ने न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ी 29 रनों की पारी खेली। टीम के लिए सबसे बड़ी 20 रनों की पार्टनरशिप आखिरी विकेट के लिए हुई। श्रीलंका के लिए प्रभात जससूर्या ने 18 ओवर में 42 रन देकर 6 विकेट लिए। वहीं ऑफ स्पिनर निशान पेरिस ने 17.5 ओवर में 33 रन देकर 3 शिकार किए।

श्रीलंका के पास 514 रन की लीड

श्रीलंका को पहली पारी में 514 रनों को लीड मिली है। यह टेस्ट इतिहास की पहली पारी में मिली 5वीं सबसे बड़ी लीड है। इंग्लैंड को 1938 में ऑस्ट्रेलिया पर 702 रनों की लीड मिली थी। हालांकि वह टाइमलेस टेस्ट था, यानी जब तक चाहो खेल सकते थे। श्रीलंका ने 2006 में साउथ अफ्रीका पर ही 587 रनों की लीड हासिल की थी। न्यूजीलैंड की टीम ने 2002 में पाकिस्तान के खिलाफ 570 रनों की लीड दे दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here