Weather Forecast Today: दिल्‍ली में चलेगी शीतलहर, अन्य राज्यों में ये है मौसम का हाल

0

 Weather Forecast Today। देश के उत्तरी पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में हो रहा है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। बर्फबारी के कारण लगातार तापमान में गिरावट नजर आ रही है। Delhi NCR, झारखंड, बिहार, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश आदि राज्यों में शीत लहर चल रही है। यदि राजधानी दिल्ली की बात की जाए तो यहां बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

उत्तर प्रदेश में कोहरा बना मुसीबत

उत्तरप्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरे का कारण जनजीवन अस्तव्यवस्त है। लखनऊ में आज सुबह कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने बताया कि लखनऊ में अभी तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस है। इधर बिहार की राजधानी पटना में भी आज सुबह घना कोहरा छाने से यातायात प्रभावित रहा। घने कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी काफी कम रही। लोगों के दिन की शुरुआत भी काफी देर से हुई।

बिहार में बुधवार को कई स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहने का अनुमान है। हालांकि दिन में स्थिति में सुधार होगा। मौसम विभाग के मुताबिक बरेली, मुरादाबाद आगरा, मेरठ मंडलों में दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई, जबकि प्रयागराज और गोरखपुर में तापमान सामान्य से कम रहा है।

उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट

मौसम विभाग ने बताया कि बर्फ से ढंके पश्चिमी हिमालय से मैदानी इलाकों में आने वाली उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। यह अभी कुछ दिन जारी रहेगा। पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों पर बुधवार को न्यूनतम तापामान सामान्य से कुछ डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

कश्मीर में कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे पहुंचा

कश्मीर घाटी के मौसम की बात करें तो यहां कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और कई इलाकों में तापमान शून्य नीचे पहुंच चुका है। कश्मीर घाटी में डल झील समेत कई जलाशय की सतहें जम गई हैं। श्रीनगर में कई मार्गों पर बर्फ की मोटी परत बिछी हुई है, जिससे यातायात प्रभावित है। लगातार बर्फबारी के कारण पर्यटन संबंधी गतिविधियां भी प्रभावित हुई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। ऐसे में 22 से 24 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश के साथ ही बर्फबारी हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here