Window 10 यूजर्स को मिलेगा Window 11 का फ्री अपग्रेड, एंड्राइड की तरह हर साल आएंगे अपेडट

0

Window 11 Update: पिछले महीने लॉन्च हुए Window 11 के बारे में नई जानकारी सामने आ रही है। कंपनी ने कहा है कि Window 11 में भी एंड्राइड की तरह हर साल अपडेट आएंगे। इससे पहले Window के यूजर्स को नए अपडेट के लिए सालों तक इंतजार करना पड़ता था। नए Window 11 में नया यूजरफेस, ऐप आइकन और सेंट्रल प्लेस स्टार्ट मेन्यू बटन का फीचर दिया गया है। हालांकि अभी तक विंडोज का लेटेस्ट वर्जन यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। ऐसी उम्मीद है कि इस साल के अंत तक इसे रोलआउट किया जाएगा।

नए कंप्यूटर और लैपटॉप में विंडोज का लेटेस्ट वर्जन पहले से इंस्टॉल रहेगा, जबकि Window 10 यूजर्स को Window 11 का मुफ्त अपग्रेड दिया जा रहा है। फिलहाल यह टेस्टिंग के लिए उपलब्ध है। Microsoft लंबे इंतजार के बाद विंडोज में अपडेट दे रहा है। Window 10 के 6 साल बाद कंपनी ने Window 11 का रोलआउट करने का फैसला किया है।

अब हर साल मिलेंगे अपडेट

कंपनी ने कहा है कि अब तक भले ही यूजर्स को विंडोज में अपडेट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा हो, पर अब ऐसा नहीं है। Microsoft अब हर साल Window यूजर्स को नए अपडेट देगी। Window 11 यूजर्स को हर साल नए अपडेट जारी किये जाएंगे। साल में एक बार बड़े फीचर का अपग्रेड दिया जाएगा और छोटे अपडेट हर महीने दिए जाएंगे। इस वजह से Window 11 हर साल नये बग से निपटने के लिए तैयार रहेगा। कंपनी ने यह भी बताया है कि Home, Pro यूजर्स को Window 11 का 24 माह तक सपोर्ट मिलेगा। जबकि Window 22 इंटरप्राइज और एजूकेशन एडिशन को 36 माह का सपोर्ट मिलेगा। Windows 10 लगातार साल 2025 तक हर महीने सिक्योरिटी अपडेट हासिल करेगा।

Window 11 में मिलेंगे ये खास फीचर्स

Microsoft सभी दिग्गज सिलिकॉन पार्टनर जैसे AMD, Intel और Qualcomm के साथ काम करता है। Windows 11 के लिए लैपटॉप या कंप्यूटर में 64-bit x86 या ARM प्रोसेसर होना जरूरी है। यह 4GB रैम और 64GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आएगा। Windows 10 के लिए कम से कम 1GB रैम और 16GB स्टोरेज की जरूरत थी। Window 11 में नए स्टार्ट मेन्यू के साथ नए वालपेपर और एनिमेटेड इफेक्ट्स और फ्रेश साउंड डिलीवरी दी गई है। लेटेस्ट विंडो ओएस अपडेटेड माइक्रोसॉफ्ट स्टोर के साथ मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here