अर्जुन रामपाल की बेटी के साथ न्यासा ने की पार्टी:रेड ड्रेस में लगीं बेहद ग्लैमरस, यूजर्स बोले- जल्दी एक्टिंग शुरू करो

0

बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन को रविवार (6 फरवरी) को स्पॉट किया गया। इस दौरान न्यासा के साथ उनकी बेस्ट फ्रेंड और अर्जुन रामपाल की बेटी महिका रामपाल और ओरी भी नजर आए। अब सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें न्यासा पैपराजी को हाय करते हुए दिखाई दे रही हैं। इसके बाद वो गाड़ी में जाकर अपने दोस्तों के साथ बैठ जाती हैं और मोबाइल चलाने लगती हैं।

रेड ड्रेस में न्यासा लगीं बेहद ग्लैमरस

न्यासा ने इस दौरान रेड शॉर्ट ड्रेस पहन रखी थी। वहीं महिका ब्लैक आउटफिट में दिखाई दीं। न्यासा के इस लुक को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। जहां एक ने लिखा, ‘न्यासा बहुत गॉर्जियस लग रही हैं।’ दूसरे ने लिखा, ‘वो नैचुरली बहुत सुंदर हैं। उनके फीचर्स अच्छे हैं।’ वहीं कुछ कहने लगे कि हम चाहते हैं कि वो जल्द एक्टिंग फील्ड में आए।

वेदांत महाजन को डेट कर रहीं न्यासा

अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन का नाम लंबे समय से रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांत महाजन के साथ जोड़ा जा रहा है। रिलेशनशिप की खबरों के बीच वेदांत अक्सर न्यासा के साथ स्पॉट किए जाते हैं। वेदांत की बात करें तो वो बिजनेसमैन हैं और लंदन में रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here