नगर के वार्ड नंबर १४ भाजी मंडी के दुर्गा उत्सव मैदान में २६ फ रवरी को परम पूज्य आचार्य श्री १०८ विद्यासागर जी महाराज के संलेखना समाधि पर जैन समाज के तत्वावधान में सर्व समाज विनयांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सर्वप्रथम उपस्थित जनों के द्वारा आचार्य श्री १०८ विद्यासागर जी महाराज के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर श्रध्दांजलि दी गयी। ततपश्चात सभी धर्म एवं समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर परम पूज्य आचार्य श्री १०८ विद्यासागर जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं उनके बताए गए मार्ग पर चलने के लिए समाज को प्रेरित भी किया गया। विदित हो कि १८ फरवरी को आचार्य श्री १०८ विद्यासागर महाराज तीर्थ क्षेत्र डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी में पंचतत्व में विलीन हो गए थे जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजली दी गई। इसके बाद समाज के निर्देश अनुसार वारासिवनी जैन समाज के द्वारा आचार्य श्री विद्यासागर महाराज को विनयांजलि अर्पित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में सभी जाति धर्म के लोगों एवं सभी समाज के अध्यक्षो ने उपस्थिति दर्ज करवारकर आचार्य श्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए गए मार्ग एवं अनुकरणीय आचरण को अपने जीवन में उतारने की बात कही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।