‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ फेम आभास मेहता कर रहे हैं गर्ल्फ्रेंड से शादी, 11 साल साथ रहने के बाद लिया फैसला

0

टीवी सीरियल ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ में श्याम का किरदार निभाने वाले आभास मेहता की शादी हो रही है। वह 1 अक्टूबर को शादी करने जा रहे हैं। उन्होंने 11 साल कोर्टशिप में रहने के बाद ब्याह रचाने का फैसला किया है। 1 अक्टूबर को वो जीनिया वाडिया के साथ सात फेरे लेंगे। उनकी पत्नी पेशे से पीआर प्रोफेशनल हैं। नई लाइफ की शुरुआत के बारे में एक्टर ने खुद बताया है।

‘ईटाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, आभास मेहता ने बताया कि वह शादी के लिए सही समय का इंतजार कर रहे थे। और इस इंतजार के दौरान उनका बॉन्ड और मजबूत हो गया है। एक्टर ने बताया कि उन्होंने साथ में सुख-दुख का सामना किया है। हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं। और ये उनके लिए बहुत ही मायने रखता है। आभास ने बताया कि वह किस तरह शादी करने जा रहे हैं।

कैसे होगी आभास मेहता की शादी?

जहां सभी ट्रेडिशनल ग्रैंड वेडिंग का सपना देखते हैं। वहीं आभास ने बताया कि उन्होंने शादी रजिस्टर्ड करवा ली है। एक्टर ने कहा, ‘इस बारे में हम पहले ही बात कर चुके हैं। हमने शुरुआत में ही साफ कर दिया था कि हमें दोनों के धर्म में विश्वास है। क्योंकि मैं पंजाबी हूं और जीनिया पारसी है। इसलिए हम इसे एकदम प्राइवेट ही करेंगे। हमारे लिए मायने ये बात ज्यादा रखती है कि हम एक नई लाइफ शुरू करने जा रहे हैं। न कि ये किस तरह से शुरू होने जा रही है। अब ये हो गया है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here