उर्मिला मातोंडकर ने किया खुलासा, रंगीला के ‘तन्हा-तन्हा’ गाने में पहनी थी जैकी श्रॉफ की बनियान

0

उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन आज भी उन्हें सुपर हिट फिल्म ‘रंगीला’ (Rangeela) के लिए जाना जाता है। इस मूवी में उन्होंने एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में अलग छाप छोड़ी थी। हाल ही में अभिनेत्री ने जी कॉमेडी शो (Zee Comedy Show) पर इस फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प वाक्या शेयर किया।

शो के स्पेशल एपिसोड में उर्मिला मातोंडकर ने बताया कि रंगीला फिल्म के गाने में जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) की बनियान पहनी थी। उर्मिला ने कहा कि किसी को पता नहीं है, पर ‘तन्हा-तन्हा’ गाने पर जैकी की गंजी पहनी थी। ये काफी मजेदार था।

उन्होंने बताया, ‘यह सीक्वेंस हटके बनाना था। हमें सोचकर या रिसर्च कर कुछ भी नया करने से मना किया गया था।’ जब हमें सॉन्ग के कॉस्ट्यूम के बारे में बताया गया। तब जैकी श्रॉफ ने अपनी बनियान पहनने का आइडिया दिया।

उर्मिला ने कहा कि पहले मुझे डाउट था। मैंने उसे पहना और भगवान पर सब छोड़ दिया। सच में दर्शकों का बहुत प्यार मिला। बता दें तन्हा-तन्हा गाने में उर्मिला मातोंडकर समंदर किनारे एक लॉन्ग बनियान में दौड़ती नजर आई थी। उनके हॉट लुक ने कमाल कर दिया था। शो में फराह खान ने इस बात पर हैरानी जताई। कहा कि मुझे सच में यह नहीं पता था।

बता दें रंगीला फिल्म 8 सितंबर 1995 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में आमिर खान, उर्मिला मातोंडकर, जैकी श्रॉफ और गुलशन ग्रोवर मुख्य भूमिका में थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here