कतर में फांसी की सजा पाने वाले नौसेना के 8 पूर्व भारतीय अधिकारियों और उनके परिजन के लिए बहुत बड़ी खबर है। फांसी की सजा के खिलाफ भारत सरकार की अपील को कतर की कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। अगली सुनवाई जल्द होगी।
बता दें, इन 8 भारतीयों को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और फांसी की सजा सुनाई गई थी। यह जानकारी मिलते ही भारत में हड़कंप मच गया था। परिजन ने मदद के लिए भारत सरकार से गुहार लगाई थी। तब विदेश मंत्रालय ने हर संभव प्रयास का आश्वासन देते हुए अपने प्रयास तेज किए थे।