केंद्र सरकार के कृषि बिल का किसान संगठनों द्वारा अलग-अलग तरह से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय किसान मोर्चा द्वारा 11 जनवरी से 17 जनवरी के मध्य रोजाना धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
राष्ट्रीय किसान मोर्चा की जिला अध्यक्ष ने बताया कि किसान मोर्चा द्वारा रोजाना सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक शहर के अंबेडकर चौक में धरना प्रदर्शन किया जाएगा इसका मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए किसान बिल का विरोध करना है।