किसानों को बड़ा तोहफा, किसान सारथी योजना से हर किसान की बढ़ेगी आय, होगें कई फायदे

0

देश के किसानों की उन्नति, आर्थिक समृध्दि के विकास के लिए सरकार द्वारा कई तरह की योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है। इन्हीं योजनाओं के क्रम में एक नई योजना को और जोड़ा गया है। जी हां सरकार ने किसानों के हित में एक और बड़ा सकारात्मक कदम उठाते हुए खास तरह का डिजिटल प्लेटफाॅर्म को लाॅन्च किया है। ये डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘किसान सारथी’ के नाम से उपलब्ध होगा, जिसके माध्यम से किसानों को फसल और बाकी चीजों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इतना ही नहीं इसकी मदद से किसान अपनी फसल को सही तरीके से बेच भी पाएंगे।

किसानों के लिए बड़ा तोहफा है Kisan Sarathi

भारत के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ‘किसान सारथी’ लाॅन्च किया है। इस दौरान वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के द्वारा लोगों को किसान सारथी की जानकारी दी गई है। बतादें कि ICAR के 93वें फाउंडेशन डे पर किसान सारथी को लॉन्च कर सरकार ने किसानों को जबरदस्त तोहफा दिया है। इसकी मदद से किसान अच्छी फसल, उपज की सही रकम और भी कई मूलभूत चीजों से संबंधित जानकारी जुटा पाएंगे।

वैज्ञानिक करेंगे किसानों का मार्गदर्शन

देश में किसानों की स्थिति आज भी दयनीय है। देश के ज्यादातर किसान आज भी परेशान हैं। ऐसे समय में सरकार द्वारा ‘किसान सारथी’ को लाॅन्च करना किसानों के लिए उनके मार्गदर्शन का बहुत ही बड़ा सहारा है। देश का किसान इस डिजिटल प्लेटफाॅर्म की मदद से फसल से जुड़ी कोई भी जानकारी सीधे वैज्ञानिकों से प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस प्लेटफाॅर्म की मदद से आप खेती के नए तरीके भी जान सकते हैं। सरकार द्वारा इस डिजिटल प्लेटफार्म को लॉन्च करने का मकसद है कि किसानों को उनकी समस्या का उचित समाधान मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here