क्रिसमस और नए साल का जश्न पड़ेगा महंगा:सामग्री 30-35% महंगी होने से 10% तक महंगे हुए केक

0

इस बार क्रिसमस और नए साल का जश्न महंगा पड़ेगा। सामग्री 30-35% महंगी होने से केक के दाम 10% तक बढ़ गए हैं। इसके बावजूद ब्रांडेड केक इंडस्ट्री को दो साल बाद जोरदार बिजनेस की उम्मीद है।

मॉन्गनीज और एलीट फूड्स जैसी केक कंपनियों ने लागत बढ़ने के बावजूद केक की कई नई वैराइटी पेश की हैं।

रिटेल कीमतों में 5-10% बढ़ोतरी
इस साल क्रिसमस और नया साल रविवार को पड़ रहे हैं। इसलिए इन्हें अच्छी बिक्री की उम्मीद है। हालांकि, आटा, अंडे, चीनी और दूध जैसे कच्चे माल की कीमतें बढ़ने के कारण साल भर में इनकी लागत 30-35% बढ़ गई है। यही वजह है कि केक की रिटेल कीमतों में 5-10% बढ़ोतरी की गई है।

देश का ऑर्गनाइज्ड केक मार्केट 2,000 करोड़ का
देश में ऑर्गनाइज्ड केक मार्केट करीब 2,000 करोड़ रुपए का है। कंसल्टिंग फर्म मोर्डोर इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले पांच साल में इसके 12.5% की दर से बढ़ने का अनुमान है।

कैसे-कैसे लजीज केक..

  • एलीट ने केला, कटहल, गाजर जैसे फलों के केक लॉन्च किए हैं। कंपनी प्लम केक भी बेचती है।
  • मॉन्गनीज ने चिप के साथ ‘टॉकिंग’ केक लॉन्च किया है। इसमें आवाज रिकॉर्ड कर सकते हैं।
  • डायबिटिक-फ्रेंडली, ग्लूटेन-फ्री और वीगन केक जैसे खास प्रोडक्ट्स भी लोकप्रिय हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here