जंगली सुअर के हमले में महिला घायल

0

खैरलांजी थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम डोंगरिया खेत में धान काट रही एक महिला को जंगली सूअर ने हमला करके घायल कर दिया। जंगली सुअर के हमले में घायल महिला श्रीमती लक्ष्मी बाई पति पूरनलाल गराडे 55 वर्ष को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मीबाई अपने परिवार के साथ खेती-किसानी करती है। जिसके परिवार में पति एक बेटा तीन बेटी है। जिनमें बेटा और एक बेटी की शादी हो चुकी है। सभी लोग खेती किसानी करते हैं। बताया गया है कि 7 नवंबर को लक्ष्मीबाई अपने पति पूरनलाल के साथ अपने खेत धान काटने गई थी लक्ष्मी बाई खेत में अलग धान काट रही थी और दूसरी बंधी में उसका पति पूरनलाल बोझा बांध था। 3:00 बजे करीब जब लक्ष्मीबाई खेत बंधी में अकेले धान काट रही थी। तभीअचानक एक जंगली सूअर और उसके दो बच्चे खेत बंधी में पहुंचे और धान काट रही लक्ष्मी बाई पर जंगली सूअर ने हमला कर दिए। जंगली सुअर के हमले में लक्ष्मीबाई वही बंधी में गिर गई। हमला करने के बाद जंगली सूअर वहां से भाग गई। बताया गया है कि लक्ष्मीबाई के चिल्लाने पर उसका पति और खेत पड़ोसी कृषक दौड़े और घायल लक्ष्मीबाई को बैलगाड़ी से घर लाए और वहां से उसे खैरलांजी के अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां से उपचार के बाद लक्ष्मीबाई को जिला अस्पताल बालाघाट रिफर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here