बालाघाट/ ग्रामीण थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम दुगलई में जंगली सूअर के हमले में एक कृषक घायल हो गया। घायल कृषक चुन्नीलाल पिता जगलाल गाते 30 वर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चुन्नीलाल अपने परिवार के साथ खेती किसानी करते हैं। बताया गया है कि 12 फरवरी को 2:00 बजे कृषक चुन्नीलाल अपने खेत गए थे और नहर किनारे लकड़ी काट रहे थे। तभी जंगली सूअर ने उस पर पीछे से हमला कर दिया। जिसे कृषक चुन्नीलाल वहीं गिर गए। जिनके चिल्लाने पर जंगली सूअर वहा से भाग गया। किंतु जंगली सूअर के हमले में कृषक चुन्नीलाल के पीछे पैर जांघ जख्मी हो गए। जंगली सूअर के भाग जाने के बाद चुन्नीलाल ने मोबाइल से अपने परिवार वालों को घटना के संबंध में बताया। तब परिवार के लोग मोहल्ले वालों के साथ बैलगाड़ी लेकर खेत पहुंचे और घायल चुन्नीलाल को बैलगाड़ी से घर लाये। घर से 108 एंबुलेंस में जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किये है।