तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों का चुनाव रिजल्ट, जानिए कौन-कौन जीता

0

देश में 3 लोकसभा और 13 राज्यों की 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट आ गए हैं। राजस्थान में कांग्रेस ने धारियावाद और वल्लभनगर विधानसभा सीट हासिल कर दी हैं। पश्चिम बंगाल में चारों विधानसभा सीट तृणमुल कांग्रेस के खाते में आई हैं। मध्यप्रदेश की जोबट सीट से भाजपा उम्मीदवार सुलोचना रावत को छह हजार वोटों से जीत मिली हैं। मंडी संसदीय सीट पर कांग्रेस की प्रतिभा सिंह ने बीजेपी के रिटायर्ड ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह को 8766 मतों से हराया है।

हिमाचल प्रदेश में तीनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने अपने नाम कर ली है। वहीं बिहार के तारापुर में जेडीयू आगे है। हरियाणा में अभय चौटाला ने ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर लगातार चौथी बार कब्जा जमाया है।

यहां देखें चुनाव परिणामों से जुड़ी हर ताजा अपडेट –

मध्यप्रदेश में भाजपा की जीत

मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव में पृथ्वीपुर और जोबट पर भाजपा के प्रत्याशी जीत गए हैं। रायगांव सीट कांग्रेस के खाते में आई है। बीजेपी की जीत को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चमत्कारी बताया। कहा कि पृथ्वीपुर और जोबट विधानसभा कांग्रेस का अवैध गढ़ रही हैं। बीजेपी का जीतना राज्य की राजनीति में चमत्कार से कम नहीं है। ये जनता के प्यार और विश्वास का प्रतीक है।

लोकसभा चुनाव रिजल्ट की स्थिति

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की प्रतिभा सिंह ने जीत हासिल की है। उनका मुकाबला खुशाल सिंह ठाकुर से था। मध्यप्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट से बीजेपी के ज्ञानेश्वर पाटिल 81 हजार 701 मतों से जीते। दादरा एवं नागर हवेली में शिवसेना की कलाबेन डेलकर ने जीत हासिल की।

बिहार में दोनों सीटों पर जेडीयू का कब्जा

बिहार के कुशेश्वरस्थान सीट पर जेडीयू के अमन भूषण हजारी ने राजद के प्रत्याशी गणेश भारती को करीब 12 हजार मतों से हरा दिया। तारापुर में भी आरजेडी के राजीव कुमार ने जीत हासिल की।

– कर्नाटक उपचुनाव में बीजेपी और कांग्रेस ने एक-एक सीट जीती है। कांग्रेस ने हंगल को 7373 मतों के अंतर से, भाजपा दूसरे स्थान पर, जद (एस) ने तीसरे स्थान पर जीत हासिल की। सिंदगी में भाजपा ने 31,185 मतों के अंतर से जीत दर्ज की; कांग्रेस दूसरे, जद (एस) तीसरे पर रही।

– पश्चिम बंगाल उपचुनाव में गोसाबा विधानसभा क्षेत्र में टीएमसी जीती, बाकी 3 पर आगे हैं जहां मतगणना जारी है।

– दादरा नगर हवेली में शिवसेना बढ़त बनाए हुए हैं। खंडवा संसदीय सीट पर भाजपा अभी भी बढ़त बनाए हुए है। असम विधानसभा उपचुनाव में पांचों सीटों पर एनडीए आगे चल रहा है। 3 लोकसभा सीटों पर अभी भी वोटों की गिनती जारी है। हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अभी भी आगे है।

– हिमाचल प्रदेश में अब कांग्रेस 2 सीटों पर और भाजपा 1 (कुल 3 सीटों) पर आगे चल रही है। मध्य प्रदेश में अब भाजपा 2 सीटों पर और कांग्रेस 1 (कुल 3 सीटों) पर आगे चल रही है।

– 14 राज्यों में विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव की मतगणना जारी है | मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट 1 सीट पर आगे, कांग्रेस राजस्थान की दोनों सीटों पर आगे, भाजपा तेलंगाना में 1 सीट पर आगे और टीएमसी पश्चिम बंगाल की सभी 4 सीटों पर आगे चल रही है।

– हिमाचल में मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

– 3 संसदीय क्षेत्रों के उपचुनाव की मतगणना जारी है | हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी अब आगे है। मध्य प्रदेश में भाजपा और दादरा और नगर हवेली में शिवसेना प्रत्याशी आगे है।

– पश्चिम बंगाल की 4 विधानसभा सीटों में से 1 सीट पर TMC आगे चल रही है।

– 3 संसदीय क्षेत्रों के उपचुनाव की मतगणना जारी है | मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। दादरा और नगर हवेली में शिवसेना प्रत्याशी आगे है।

– 14 राज्यों में विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव की मतगणना जारी है | मध्य प्रदेश की 3 में से 1 सीट पर भाजपा आगे, मेघालय की 3 में से 1-1 सीट पर NPP और UDP आगे, मिजोरम की 1 सीट पर जोरम पीपुल्स मूवमेंट आगे और राजस्थान की 2 में से 1 सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।

इन तीन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव

हाल ही में तीन लोकसभा सीटों खंडवा, मंडी और दादर नगर हवेली में लोकसभा उप चुनाव संपन्न हुए थे। तीनों लोकसभा क्षेत्रों में मौजूदा सदस्यों की मौत होने के बाद उप चुनाव कराए गए थे। मार्च में मंडी सीट से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा का निधन हो गया था, वहीं खंडवा संसदीय क्षेत्र का उप चुनाव भाजपा सदस्य नंदकुमार सिंह चौहान की मृत्यु के बाद आवश्यक हो गया था, इसके अलावा दादरा और नगर हवेली में उपचुनाव निर्दलीय लोकसभा सदस्य मोहन डेलकर के निधन के कारण हुआ था।

इन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव

हाल ही में चुनाव आयोग ने असम, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, बिहार, राजस्थान, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम और तेलंगाना के विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराया था, जिसकी मतगणना आज हो रही है।

राज्य और विधानसभा सीटों की संख्या

असम-5

पश्चिम बंगाल-4

मध्य प्रदेश-3

हिमाचल प्रदेश-3

मेघालय-3

बिहार-2

राजस्थान-2

कर्नाटक-2

आंध्र प्रदेश-1

हरियाणा-1

महाराष्ट्र-1

मिजोरम-1

तेलंगाना-1

29 विधानसभा सीटों का गणित

गौरतलब है कि 29 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने पहले करीब आधा दर्जन सीटों पर जीत हासिल की थी। इन 29 सीटों में से कांग्रेस के पास 9 विधानसभा सीट थी, जबकि बाकी सीटें क्षेत्रीय पार्टियों के पास थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here