दिव्य आध्यात्मिक प्रवचन एवं रसमय संकीर्तन सुनने भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

0

नगर के गोंदिया मार्ग पर स्थित नए राम मंदिर परिसर में राधे राधे सत्संग मंडल बालाघाट के तत्वावधान में सोमवार से नौ दिवसीय दिव्य आध्यात्मिक प्रवचन एवं रसमय संकीर्तन का आयोजन किया गया है। जहां रोज प्रवचन व संकीर्तन शाम साढ़े सात बजे से लेकर रात साढ़े नौ बजे तक सुश्री ब्रज किन्नरी देवी के मुखार बिंदु से किया जा रहा हैं।पिछले 4 दिनों से जारी इस कार्यक्रम के दौरान गुरुवार को मंदिर हाल में प्रवचन में सुश्री ब्रज किन्नरी देवी जी ने वेद पुराण, गीता, रामायण, भागवत का उदाहरण देते हुए मानव जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिन्होंने मानव जीवन में हमेशा अच्छे कार्य करने ,क्रोध त्याग कर ईश्वर की ओर आने की नसीहत दी ।तो वहीं उन्होंने अन्य विषयों पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए भक्ति मार्ग से ईश्वर की प्राप्ति की बात कही।नए राम मंदिर में चल रहे दिव्य आध्यात्मिक प्रवचन एवं रसमय संकीर्तन को सुनने भक्तों की अधिक संख्या में भीड़ लग रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here