शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली हो रही है। बीएसई सेंसेक्स में लगभग 450 पॉइंट की गिरावट है, जबकि एनएसई निफ्टी 15,600 के पास ट्रेड कर रहा है। कारोबार के दौरान निफ्टी में पीक से 200 पॉइंट की गिरावट आई। निफ्टी मिड कैप और स्मॉल कैप में भी काफी कमजोरी है।
निफ्टी के सभी सेक्टर इंडेक्स में कमजोरी है। निफ्टी मीडिया में डेढ़ पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट है। पावर ग्रिड, NTPC, HCL टेक, एशियन पेंट, इनफोसिस निफ्टी को सपोर्ट देने की कोशिश कर रहे हैं। RIL, ICICI बैंक, L&T, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस में बिकवाली का दबाव है।
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन भी शेयर बाजार की शुरुआत मजबूत रही। सेंसेक्स 126 अंक और निफ्टी 26 पॉइंट ऊपर खुला। बीएसई पावर सेक्टर में शामिल 14 में से 10 कंपनियों के शेयर में बढ़त रही है। अडाणी पावर के शेयर में 9.22% का उछाल आया।
इससे पहले मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 53 पॉइंट नीचे 52,275 पर बंद रहा था। दूसरी तरफ, निफ्टी 11 अंक की गिरावट के साथ 15,740 पर बंद हुआ था।
52 वीक हाई
इन कंपनियों के शेयर 52 वीक हाई पर गए: TCI एक्सप्रेस, क्रिसिल, पॉलिप्लेक्स, JK पेपर, बिड़लासॉफ्ट, सुदर्शन केमिकल, वेल्स्पन कॉर्प, आरती इंडस्ट्रीज, FSL और सुंदरम फास्टनर्स।
वित्तीय परिणाम
आज इन कंपनियों के मार्च तिमाही के नतीजे आ रहे हैं: GAIL इंडिया, बाटा इंडिया, टीम लीज सर्विसेज, स्टार सीमेंट, SH केलकर एंड कंपनी, इंडियन मेटल्स एंड फेरो एलॉयज, धनवर्षा फिनवेस्ट, बजाज हेल्थकेयर, इंद्रप्रस्थ मेडिकल कॉरपोरेशन, साधाना नाइट्रो केम और मुंजाल ऑटो इंडस्ट्रीज।
कंपनी | मार्च 2021 | मार्च 2020 | दिसंबर 2020 | डिविडेंड |
टीमलीज | 18.90 करोड़ | -29.40 करोड़ | 22.90 करोड़ | |
BCL इंडस्ट्रीज | 13.20 करोड़ | 3.50 करोड़ | 10.10 करोड़ | 5.00 रुपए |
स्टार सीमेंट | 62.10 करोड़ | 59.30 करोड़ | 21.00 करोड़ | |
इंडियन मेटल्स | 64.50 करोड़ | -51.90 करोड़ | 32.80 करोड़ | 7.00 रुपए |
GAIL इंडिया | 1910 करोड़ | 3080 करोड़ | 1487 करोड़ |