भाजपा के कद्दावर नेता प्रीतम लोधी समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। ब्राह्मणों के खिलाफ विवादित बयान देकर वह सुर्खियों में आए थे। उसके बाद उन्हें भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था।
प्रीतम लोधी पिछले 12 दिनों से पिछड़ों को आरक्षण से जुड़ी हुई मांग को लेकर शिवपुरी के पिछोर में भूख हड़ताल पर बैठे हैं। समाजवादी पार्टी के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सपा सांसद धर्मेंद्र यादव 1 नवंबर को पिछोर आ रहे हैं। वह प्रीतम लोधी की भूख हड़ताल को समाप्त करवाएंगे। धर्मेंद्र यादव के साथ फिरोजाबाद जिले के 3 सपा विधायक मुकेश वर्मा,सचिन यादव, और सर्वेश सिंह यादव भी पिछोर पहुंच रहे हैं।
सूत्रों का कहना है कि इसी दिन समाजवादी पार्टी की सदस्यता प्रीतम लोधी ले सकते हैं। हालांकि अभी तक इसकी अधिकृत घोषणा उन्होंने नहीं की है।