भाजपा शुरू करेगी बूथ विजय संकल्प अभियान

0

भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशोर कावरे द्वारा स्थानीय भाजपा कार्यालय में एक प्रेस वार्ता ली गई, जिसमें उन्होंने बताया कि भाजपा अब अपने बूथो में बूथ विजय संकल्प अभियान शुरू करने जा रही है , जिसमें भाजपा का यह लक्ष्य होगा कि बूथ जीते तो चुनाव जीते, इस अभियान के तहत उन्होंने आज प्रेस वार्ता के माध्यम से इस अभियान की जानकारी दी और बताया कि 14 मार्च को कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का बालाघाट जिले में आगमन होने जा रहा है

आपको बता दे की आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 400 पार के लक्ष्य को पूरा करने के मकसद से कमर कस ली है। मप्र भाजपा संगठन तथा केंद्र के नेतृत्व में बालाघाट व सिवनी संसदीय क्षेत्र के कुल 2306 बूथों में आज बुधवार से ‘बूथ विजय संकल्प अभियान’ की शुरुआत की जाएगी। मंगलवार को आगामी कार्यक्रमों को लेकर पूर्व मंत्री तथा भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे ने भाजपा कार्यालय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा बूथ विस्तारक अभियान के अंतर्गत दस दिवसीय बूथ विजय संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत बुधवार से होगी। इसके तहत बालाघाट की छ: विधानसभाओं के 1674 तथा सिवनी व बरघाट विधानसभा के 632 बूथ में कार्यरत प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ क्षेत्र में जाएंगे और लोगों से संपर्क करेंगे। श्री कावरे ने बताया कि विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने ‘बूथ जीता, विधानसभा जीता’ का नारा दिया था। इसी अभियान को लाेकसभा चुनाव में भी भाजपा आगे बढ़ रही है। इसमें बूथ में वोटर लिस्ट के पन्नों को जिताने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हर कार्यकर्ता दो घंटे इस पर मेहनत से काम करेगा और बूथ जिताने व संकल्प को पूरा करने का काम करेगा। जनसंघ से परंपरा रही है कि बूथ कार्यकर्ता प्रत्येक परिवार में जाकर पर्ची देकर उनसे संपर्क करता है। मतदान दिन तक हम पर्ची देने का काम करते हैं। उस परंपरा को आगे निभाया जाएगा। श्री कावरे ने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को 400 पार के संकल्प को भी पूरा करने की बात कही।

दीपावली बनाने जैसा कानून है सीएए –

प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष और कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हाल ही में पास हुए नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कहा गया कि जो कानून पारित किया गया है संसद में वह दीपावली बनाने जैसा कानून है जिसमें अल्पसंख्यकों को आज भारत में नागरिकता मिलेगी ,किंतु जिस प्रकार से और भी धर्म वाले लोगों पर यह कानून लागू नहीं हो रहा है उसे विषय को लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर द्वारा कहा गया कि यदि बहुसंख्यकों को भी हमारे देश में नागरिकता दी जाने लगेगी तो हमारे देश की भी अर्थव्यवस्था और कार्य प्रणाली बिगड़ना शुरू हो जाएगी, इसलिए हम अल्पसंख्यकों को और जो यहां पर रह रहे हैं उन लोगों को इस कानून का लाभ दिया जाएगा और इस कानून के आने से भारत के कई स्थानों पर दीपावली जैसे खुशियां मनाई गई है और इसका फायदा बालाघाट जिले में भी अनेक परिवारों को इसका लाभ मिलेगा

अभी कुछ नहीं कह सकते प्रत्याशी के नाम को लेकर –

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से टिकिट की रेस में भारती पारधी सबसे आगे नजर आने लगी है। और सोशल मीडिया और राजनीति बाजार में चर्चा का विषय बना हुआ है उसको लेकर जब हमारे द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष से पूछा गया कि क्या भारती पारधी होगी भाजपा में लोकसभा चुनाव की प्रत्याशी तब भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि अभी वह इस विषय पर कुछ नहीं कह सकते क्योंकि सोशल मीडिया पर तो किसी का भी और कोई भी नाम चलते रहता है और चलाया जाता है किंतु जब तक आला कमान प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं करता तब तक वह इस विषय पर कुछ नहीं कहना चाहते

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here