मधुमक्खी के हमले में घायल एक व्यक्ति की मौत

0

बालाघाट भरवेली थाना अंतर्गत सिवनी केम्प भरवेली के पास गांगुलपरा जलाशय की छोटी नहर में सफाई के दौरान मधुमक्खी के हमले में घायल एक व्यक्ति की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक सुखराम पिता पुन्नूलाल नगपुरे 54 वर्ष ग्राम पायली थाना भरवेली निवासी है। जिला अस्पताल पुलिस ने इस व्यक्ति की लाश पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुखराम अपने परिवार के साथ खेती मजदूरी करता था। 20 सितंबर को सुखराम अपने गांव के अन्य लोगों के साथ सिवनी कैंप भरवेली के पास गांगुलपरा जलाशय की छोटी नहर की सफाई करने के लिए आया था। 3:00 बजे करीब जब सभी मजदूर छोटी नहर की सफाई कर रहे थे तभी अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में करीब 2 दर्जन मजदूर घायल हो गए थे। सभी को जिला में भर्ती किया गया था जहां पर उपचार के दौरान सुखराम की रात्रि 2:00 बजे मौत हो गई। 21 सितंबर को जिला अस्पताल पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक महेंद्र मर्सकोले और आरक्षक मुकेश मानेश्वर में मृतक सुखराम नागपुर की लाश पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिए और मर्ग कायम कर मर्ग डायरीअग्रिम कार्रवाई हेतु पुलिस थाना भरवेली भिजवा दी है। मधुमक्खियों के हमले में अन्य घायल मजदूरों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here