मधुमक्खी के हमले से सूबेलाल बिसेन घायल सिविल अस्पताल मे चल रहा उपचार

0

ग्राम पंचायत डोंगरगॉव अंर्तगत आने वाले महाराजपुर मे एक कृषक को मधुमख्यिो ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना २५ सिंतबर की सुबह ९ से १० बजे के बीच की है जब घायल ४५ वर्षीय सूबेलाल बिसेन अपने खेत मे घास काटने गया हुआ था। जब वो घास काट ही रहा था तो अचानक से मधुमक्खीयो ने उस पर हमला कर दिया और उसके शरीर के कई स्थानो पर काटकर उसे घायल कर दिया। इस संबंध मे पदम्मेश को जानकारी देते हुये ४५ वर्षीय सूबेलाल बिसेन ने बताया कि वो ग्राम पंचायत डोंगरगॉव अंर्तगत आने वाले ग्राम महाराजपुर का निवासी है। २५ सितंबर को जब वो अपने खेत मे मवेशियो के लिये घास काट रहा था। तभी एकदम से मधुमक्खीयो का एक झुंड आया और उसे काटना प्रारंभ कर दिया जिसके बाद वो अपने बचाव मे खेत से भागा मगर मक्खीयो ने उसका पीछा किया और उसके सिर, गर्दन, हाथ पैर मे झूम गई। जैसे तैसे उनसे पीछा छुड़ाकर वो अपने घर पहुॅचा ओर इस घटना की जानकारी दी और तत्काल ही अपनी मोटर साईकिल चलाते हुये सिविल अस्पताल उचित उपचार के लिये पहुॅचा। जहा उसका उपचार जारी है। मगर अभी भी जिन स्थानो मे मक्खीयो ने काटा है उस स्थान पर जलन हो रही है। अगर वो सही समय पर भागता नही तो उसी स्थान पर अनगिनत मक्खी उसे काटकर गंभीर रूप से घायल कर देती। गौरतलब है कि बरसात के मौसम मे पानी गिरने की वजह से मधुमक्यो के झुंड मे बिखराव आ जाता है। पेड़ पर अपना आशियाना बनाकर रहने वाली यह मक्खी इधर उखर उड़कर अपने आप का बचाव करती है। ऐसे मे इनके द्वारा किसान आमजनमानस व पालतू जानवरो को अपना शिकार बनाना कोई नई बात नही है। फिलहाल सूबेलाल बिसेन की हालत खतरे से बाहर है और उसका उचित उपचार सिविल अस्पताल मे चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here