आगामी समय में संपूर्ण मध्यप्रदेश में नगरपालिका, त्रिस्तरीय पंचायत ,विधानसभा और लोकसभा के चुनाव होने हैं ऐसे दौर में संगठन को मजबूत करने की जगह महिला कांग्रेस में महिला जिला अध्यक्ष पद के लिए आपसी मनमुटाव देखा जा रहा है।
जहां हाल में की गई महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को रद्द करने के बाद अब जिला महिला कांग्रेस द्वारा वर्षों से महिला कांग्रेस में कार्य कर रही महिलाओं को जिला अध्यक्ष पद के लिए प्राथमिकता दिए जाने की मांग की जा रही है।
जहां अपनी इस मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त ब्लॉकों से आई महिलाओं ने प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल को पत्र प्रेषित कर हाल ही में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त की गई। रचना लिल्हारे को जिला अध्यक्ष पद की जगह किसी और पद से नवाजने और पिछले कई वर्षों से महिला कांग्रेस से जुड़ी महिलाओं में से किसी एक महिला को कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद की कमान देने की मांग की है।जिन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि रचना लिल्हारे को पुनः जिला अध्यक्ष की कमान दी जाती है तो महिला कांग्रेस से जुड़ी समस्त पदाधिकारी सामूहिक रूप से अपने पद से इस्तीफा दे देंगी।