मोसाद ने पहली बार छेड़ा महाभियान, दुनिया के कोने-कोने में इजरायली जनता के लिए बने ढाल, निशाने पर कौन?

0

गाजा युद्ध के बीच दुनिया की सबसे खतरनाक खुफिया एजेंसियों में शामिल मोसाद ने ईरान के खिलाफ महाभियान छेड़ दिया है। मोसाद ने अपने रिजर्व में रखे जासूसों को भी ड्यूटी में लगा दिया है। मोसाद के जासूस अब पूरी दुनिया में फैल गए हैं और ईरानी साजिश को फेल कर रहे हैं।

इजरायल पर हमास के हमले के बाद दुनियाभर में मोसाद की जमकर किरकिरी हुई थी। दुनियाभर में अपने दुश्‍मनों के खिलाफ इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद के कारनामों से उसके दुश्‍मन भी खौफ खाते थे लेकिन हमास के हमले ने उसे हिलाकर रख दिया। अब मोसाद ने हमास और उसके आका ईरान के खिलाफ पलटवार के लिए अपने खतरनाक जासूसों को पूरी दुनिया में तैनात कर दिया है। यही नहीं मोसाद के जासूस यूरोप से लेकर लैटिन अमेरिका तक में ईरानी प्रॉक्‍सी गुटों के यहूदियों पर जानलेवा हमले की साजिश को पूरी सफलता के साथ नाकाम कर रहे हैं। ताजा मामला यूरोपीय देश साइप्रस का है जहां पर मोसाद ने इजरायली लोगों को मारने की साजिश को विफल कर दिया।

पिछले सप्‍ताह ही इजरायल की राष्‍ट्रीय सुरक्षा परिषद ने दुनिया के 80 देशों की यात्रा करने को लेकर इजरायल के लोगों को सख्‍त चेतावनी जारी की थी। इसमें यूरोपीय देश भी शामिल हैं जो अब तक इजरायली लोगों के लिए सुरक्षित माने जाते थे। यरुशलम पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक मोसाद के एजेंट अब पूरी दुनिया में सक्रिय हैं और इजरायली जनता तथा यहूदियों की रक्षा कर रहे हैं। साइप्रस की घटना एक उदाहरण बस है, ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब मोसाद ने पर्दे के पीछे रहकर हमास के हमले के बाद पूरी दुनिया में यहूदियों की जान बचाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here