यूक्रेन के कई शहरों में भयावह मिसाइल अटैक

0

रूस और यूक्रेन में चल रहे तनाव के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में सेना भेजने के आदेश जारी कर दिए हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव में भी कई स्थानों पर बम धमाकों की आवाज सुनी गई है, वहीं दूसरी ओर यूक्रेन के कई अन्य शहरों पर भी हमलों की खबर आ रही है। बीती रात रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने राष्ट्र के नाम संबोधन में एक भाषण में पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में एक विशेष सैन्य अभियान की घोषणा की है। पुतिन ने कहा कि इसका उद्देश्य स्थानीय निवासियों की रक्षा करना है। राजधानी कीव और सीमा के पास खारकोव शहर में धमाकों की आवाज सुनी गई है।

पुतिन की धमकी, जो कोई बीच में आया, तत्काल भुगतेगा परिणाम

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने इस बीच धमकी दी है कि जो कोई भी हमारे साथ हस्तक्षेप करने की कोशिश करता है या हमारे लोगों के लिए खतरा पैदा करने की कोशिश करता है, उसे पता होना चाहिए कि रूस की प्रतिक्रिया तत्काल होगी और आपको ऐसे परिणामों की ओर ले जाएगी जैसा आपने अपने इतिहास में पहले कभी अनुभव नहीं किया है।

पाकिस्तान पर भड़का अमेरिका

रूस और यूक्रेन के जारी तनाव के बीच पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की रूस यात्रा पर अमेरिका भड़क गया है। अमेरिका ने कहा है कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की रूस यात्रा से अमेरिका नाराज है। साथ ही अमेरिका ने कहा कि यूक्रेन में रूस की कार्रवाई का विरोध करना सबकी जिम्मेदारी है। संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की मास्को यात्रा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यूक्रेन में रूस के कार्यों पर आपत्ति करने के लिए प्रत्येक “जिम्मेदार” देश की जिम्मेदारी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here