रविवार सीजन का सबसे गम दिन दर्ज,दिन में चली लू, सड़कों पर दिखा कफ्र्यू सा नजारा

0

रविवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, अभी तीन दिन पहले ही २ जून इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन दर्ज किया गया था. लेकिन रविवार को फिर नया रिकार्ड बना. दिन और रात दोनों का पारा तेजी से उछला, दिन में १० किलोमीटर की रफ्तार से चली गर्म लू की वजह से सड़कों पर लाकडाउन जैसे कफ्र्यू का नजारा देखने को मिला. मौसम विभाग का कहना है की राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं की वजह से मौसम बदला है. जिसकी वजह से गर्मी तेजी से बढ़ी है. गर्मी अब लोगों को बर्दाश्त नहीं हो रही है, कभी तेज धूप तो कभी छांव का खेल चल रहा है। बदली छाने से उमस बढ़ रही है दोपहर में धूप चुभने लगी है रात में उमस हलाकान करती है। मौसम विभाग के मुताबिक स्थानीय बादलों के छाने से उमस बढ़ रही है।दोपहर में सड़वेंâ सूनी हो जातीं हैं। कड़ी धूप की वजह से सड़वेंâ सूनी होने लगी हैं। लोग धूप से बचने के टोपी, गमछा बांधकर निकल रहे हैं। गर्मी में सूखे वंâठों को तर करने शीतल पेय पदार्थ कोल्ड ड्रिंक, गन्ने का रस, आम का पना, नारियल पानी की तरफ लोग आकर्षित हो रहे हैं।
मौसम विज्ञान केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर में मौसम शुष्क बना हुआ है। लेकिन उमस भरी गर्मी जनजीवन प्रभावित है। आसमान पर बदली के छाने से उमस बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले २४ घंटों के दौरान ४४.६ डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से ४ डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान ३०.०१ डिग्री सेल्सियस सामान्य से २ डिग्री अधिक दर्ज किया गया। हवा में नमी प्रातःकाल २५ प्रतिशत और सायंकाल १८ प्रतिशत आंकी गई। गत वर्ष आज के दिन अधिकतम तापमान ३१.०६ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम २५.० डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पश्चिमी हवाएं १० किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। प्रदेश में सबसे अधिक ४६.५ डिग्री तापमान नौगांव में दर्ज किया गया। अगले २४ घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here