रामलला के दर्शन करने पहुंचे लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाड़ी केशव महाराज, शेयर की फोटो

0

क्रिकेट के फैंस आईपीएल 2024 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 22 मार्च से आईपीएल की शुरुआत हो जाएगी। पहला मुकाबला एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज लखनऊ सुपर जाइंट्स कैंप में शामिल हो गए हैं। अब हाल ही में वे अयोध्या पहुंचे हैं। यहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए, साथ ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी इस दौरान की कुछ फोटोज शेयर की।

राम मंदिर से शेयर की फोटो

बता दें कि महाराज ने SA20 लीग में एलएसजी की सहयोगी फ्रेंचाइजी, डरबन सुपर जायंट्स का नेतृत्व कर चुके हैं। जब महाराज भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान बल्लेबाजी कर रहे थे, तो न्यूलैंड्स स्टेडियम में राम सिया राम गाना बजाया गया था। 34 वर्षीय केशव श्रीराम में अटूट आस्था रखते हैं। इतना ही नहीं, जब वे लखनऊ में टीम होटल पहुंचे थे, तब भी उनके स्वागत में यह गीत बजाया गया। केशव ने खुद यह बताया है कि वे श्रीराम के बहुत बड़े भक्त हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने किए राम लला के दर्शन

केशव महाराज से पहले बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी हाल ही में अयोध्या पहुंची थीं। प्रियंका ने अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ रामलला के दर्शन किए। कुछ दिन पहले ही प्रियंका अपने परिवार के साथ भारत आई हैं। अयोध्या से प्रियंका के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर भी कुछ फोटोज शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जय सिया राम। लिटिल वन और परिवार के लिए आशीर्वाद।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here