भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला बीती रात विशाखापट्टनम में खेला गया। भारतीय टीम ने विश्व कप फाइनल की हार का बदला लेते हुए यहां शानदार जीत दर्ज की।
20 ओवर में 209 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 1 रन की दरकार थी। स्ट्राइक पर थे रिंकू सिंह। रिंकू सिंह ने तेज गेंदबाज एबॉट की गेंद पर छक्का जड़ दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की।
हालांकि रिंकू सिंह के इस आखिरी गेंद पर लगाए गए सिक्सर को रिकॉर्ड में शामिल करने से आईसीसी ने इनकार कर दिया। दरअसल, रिंकू सिंह ने जिस गेंद पर छक्का जड़ा, वह नो-बॉल थी। इस तरह टीम इंडिया को जिस एक रन की दरकार थी, वो नो-बॉल से मिल गया। इसे टीम इंडिया जीत गई और रिंकू सिंह का लगाया गया छक्का नहीं गिना गया।
दिलचस्प बात यह है कि अगर भारत को जीत के लिए एक रन से ज्यादा की जरूरत होती तो रिंकू का छक्का गिना जाता। उस स्थिति में एबॉट की नो-बॉल से मिले एक रन का बाद भी मैच जिंदा रहता।