यदि आप अपने घर को स्मार्ट बनाना चाहते हैं, तब इस काम को अमेजन ईको शो 10 (Amazon Echo Show 10) की मदद से कर सकते हैं। ये स्मार्ट स्पीकर है, स्मार्ट स्क्रीन है और स्मार्ट होम गैजेट्स को कंट्रोल करने के हिसाब से स्मार्ट हब भी है; लेकिन अमेजन ईको शो 10 खरीदें, तो क्यों खरीदें? और इग्नोर करें तो क्यों करें? आज इसी के बारे में बात करते हैं।
पहले बात करते हैं कि इसे क्यों खरीदा जाए?
- अमेजन ईको शो 10 को खरीदने का पहला रीजन इसकी डिजाइन और डिजाइन से जुड़े इसके फीचर्स हैं। अब तक जितनी भी स्मार्ट स्क्रीन बाजार में हैं, एक भी इसके जैसी नहीं। ईको शो 10 की स्क्रीन आपको फॉलो करती है। आप चलते-फिरते वीडियो कॉल्स कर सकते है। चलते-फिरते वीडियो देख सकते है। ये यूनीकनेस, ईको शो 10 को खरीदने लायक बनाती है।
- इसके नीचे की तरफ में अमेजन ने एक मोटोराइज्ड बेस दिया है, जो इसकी 10.1 इंच की स्क्रीन को आपकी मूवमेंट के हिसाब से 350 डिग्री पर एकदम साइलेंटली रोटेड करता है। पर ये स्क्रीन लैंडस्केप या हॉरिजॉन्टल मोड में ही रहती है, वो टिकटॉक स्टाइल में वर्टिकल मोड में नहीं जाती।
- ईको शो 10 के डिस्प्ले का रेजोल्यूशन, ऑन पेपर कुछ खास नहीं है, लेकिन ये कोई स्मार्टफोन या टैबलेट थोड़ी ही है कि हाथ में लेकर इस्तेमाल किया जाए। दूर से देखने पर इसका डिस्प्ले बढ़िया दिखता है। बस थोड़े से रिफ्लेक्शन के इशू हैं, तो ऐसी जगह ना रखिएगा, जहां रिफ्लेक्शन इसकी स्क्रीन पर पड़े।
- अब इसे खरीदने का दूसरा रीजन है एलेक्शन रानी। अमेजन की स्मार्ट वॉइस असिस्टेंट, जिस पर अमेजन ने बीते कुछ सालों में इतना काम किया है। इतना बढ़िया ईकोसिस्टम तैयार कर दिया है कि इसके आसपास भी कोई नहीं है। कई थर्ड पार्टी स्मार्ट गैजेट्स एलेक्सा से कम्पेटिबल हैं। स्मार्ट होम से रिलेटेड कई काम के फीचर्स भी इसमें है, जैसे होम सिक्योरिटी से जुड़े। तो स्मार्ट होम सेटअप के लिए ये बेस्ट है।
अब बात करते हैं कि इसे क्यों नहीं खरीदा जाए?
- इसका साइड इफेक्ट भी है। इसको इग्नोर करने का पहला रीजन इसकी मोशन ट्रैकिंग कई बार बड़ी इरिटेटिंग लगती है और अगर असमतल सरफेस पर इसको रख दिया, तो ये कन्फ्यूज हो जाती है।
- ईको शो 10 को इग्नोर करने का दूसरा रीजन इसका महंगा प्राइस टैग है। ईको शो 10 की कीमत 25 हजार रुपए है। इस कारण कई कस्टमर्स के लिए ये आउट ऑफ बजट होगा।
- कुलमिलाकर, ईको शो 10 उन लोगों के लिए है जो यूनीक टेक्नोलॉजी खरीदना पसंद करते है और इसके महंगे प्राइस टैग से जिन्हें फर्क नहीं पड़ता। ओवरऑल, इसके जैसा गैजेट फिलहाल तो कोई भी नहीं।