लुक बदलकर बस ड्राइवर बने एमएस धोनी, बीच सड़क पर रोकी बस, देखें वीडियो

0

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार का आईपीएल बेहद धमाकेदार होगा। 10 टीमों के बीच ट्रॉफी को लेकर भीड़ देखने को मिलेगी। इस सीजन में लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस को शामिल किया गया है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले आईपीएल ने एक शानदार वीडियो शेयर किया है। इसमें महेंद्र सिंह धोनी रजनीकांत के स्टाइल में नजर आ रहे हैं।

सुपर ओवर के लिए रोक दी बस

दरअसल आईपीएल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें महेंद्र सिंह धोनी बस चलाते नजर आ रहे हैं। वे यात्रियों से भरी बस को बीच सड़क पर रोक देते हैं। तभी एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी उनसे पूछता है कि क्या चल रहा है। तब एमएस धोनी कहते हैं, सुपर ओवर चल रहा है। वीडियो के आखिरी में धोनी कहते हैं कि यह टाटा आईपीएल है। यह पागलपन अब नॉर्मल है।

चेन्नई की कप्तानी करेंगे एमएस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी इस बार भी चेन्नई सुपर किंग्स टीम की कप्तानी करेंगे। सीएसके ने उन्हें 12 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। हालांकि एमएस धोनी से अधिक पैसे रवींद्र जडेजा को मिले हैं। टीम ने उन्हें 16 करोड़ में रिटेन किया है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई 4 बार खिताब जीत चुकी है। पिछला आईपीएल सीजन भी सीएसके ने जीता था। फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थीं।

सुरेश रैना आईपीएल खेलते आएंगे नजर?

इधर चेन्नई सुपर किंग्स ने सुरेश रैना को रिटेन नहीं किया है। हालांकि रैना के पास मौका है कि वो आईपीएल खेल सकते हैं। दरअसल जेसन रॉय ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। रॉय बायो बबल में रहने से थक गए हैं। वह कुछ समय आराम करना चाहते हैं, ताकि टी20 विश्वकप के लिए फ्रेश रहे। बता दें जेसन रॉय को गुजरात टाइटंस ने 2 करोड़ में खरीदा था। अब जेसन के बाद टीम सुरेश रैना से संपर्क कर सकती है। रैना का बेस प्राइज भी दो करोड़ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here