वारासिवनी : नहर मे डूबने से महिला सुनीता रूसिया की मौत

0

वारासिवनी  (पदमेश न्यूज)।  नगर के मध्य से गुजरी बडी नहर में गुरुवार को वार्ड नंबर १ हिमाचल नगर निवासी महिला सुनीता रुसिया की पानी में डूबने से मौत हो गई जिस पर पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही कर  मर्ग कायम कर जांच में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका ५६ वर्षीय सुनीता पति स्व. माखनलाल रूसिया नगर के वार्ड नंबर १ हिमाचल नगर से गुजरी बडी नहर किनारे मलय कांप्लेक्स में अपने बेटे के साथ निवास करती थी जो पीडब्ल्यूडी कार्यालय वारासिवनी में लिपिक के पद पर पदस्थ थी। सुनीता रूसिया गुरुवार की सुबह करीब ७ बजे घर से पूजन सामग्री का विसर्जन करने के लिए घर के पास से गुजरने वाली बडी नहर में गई थी और बहुत देर तक वापस नहीं आई जिस पर घर के लोगों ने बाहर नहर के पास आकर देखा और आस पड़ोस में पतासाजी भी कि परंतु कहीं पता नहीं चला। तभी उक्त नहर के मार्ग से आ रहे एक व्यक्ति के द्वारा बताया गया कि एक महिला नहर में बहते हुए खापा की ओर गई है जिस पर परिवार जनों के द्वारा तत्काल नहर के मार्ग से जाकर देखा गया तो मेहंदीवाड़ा और झालीवाडा के बीच नहर के पानी मे एक महिला का शव बहता हुआ झालीवाड़ा की ओर जा रहा था जिसकी सूचना तत्काल थाना वारासिवनी को दी गई। जिस पर कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक रमेश तिवारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला तो वह सुनीता रुसिया ही थी जिसमे पैर स्लिप होने से नहर में गिरने की संभावना व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया और मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है।


सुनीता रूसिया नहर मे पुजा सामग्री विसर्जन करने गई थी- शौर्य रूसिया
 चर्चा में मृतक के परिजन शौर्य रूसिया ने बताया कि मृतिका सुनीता रुसिया सुबह नहर में पूजा की सामग्री विसर्जन करने के लिए गई थी जिसके बाद घर नहीं आई और अचानक गायब हो गई जिन की पतासाजी की जा रही थी। तभी करीब आधे घंटे बाद एक व्यक्ति के द्वारा बताया गया कि नहर में एक महिला का शव बह रहा है इस पर आकर देखे तो वह सुनीता रुसिया थी।

महिला का शव नहर में बह रहा था- रमेश तिवारी
कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक रमेश तिवारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि नहर में किसी महिला का शव बह रहा है जिस पर घटना स्थल पर पहुँच कर शव को बाहर निकाला गया। जिनकी शिनाख्त अंकित रुसिया की मां सुनीता रूसिया के रूप में हुई जिसमें पंचनामा कार्यवाही का मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here