शादी के छह साल बाद भी बच्चे न होने पर होता था विवाद, पति ने पत्नि पर डाल दिया गर्म तेल

0

राजधानी के परवलिया सडक थाना इलाके मे घरेलू विवाद के चलते गुस्साये पति ने पत्नि पर गर्म तेल डाल दिया। हादसे मे विवाहिता बूरी तरह झूलस गई, जिसका अस्पताल मे उपचार जारी है। पुलिस ने मामले मे पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि ससुराल के अन्य लोग भी बच्चा न होने पर महिला को परेशान करते थे। थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता कविता बंजारा की शादी छह साल पहले प्रकाश बंजारा से हुई थी। उसका मायका सुखी सेवनिया स्थित हाट मुगालिया है। शादी के इतने सालो बाद भी बच्चे न होने के कारण उनके बीच छोटी-छोटी बातो को लेकर विवाद होता था। पत्नि की किसी भी बात पर आरोपी पति प्रकाश बंजारा पत्नि को प्रताडित करता वही पीडीता की सास कृष्णा बाई, ननद सपना बंजारा और देवर गुलाब बंजारा भी उसका साथ देते हुए ताना मारकर मानिसक रुप से प्रताडित करते थे। बढते पारिवारिक विवाद से तंग आकर कविता बीते दिनों अपने मायके चली गई थी। इसके बाद छह दिन पहले ही वो मायके से वापस लौटी थी। बीती रात को पति-पत्नि के बीच एक बार फिर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि झगडे के दौरान गुस्साये पति प्रकाश ने पत्नी कविता पर गर्म तेल फेंक दिया। गर्म तेल शरीर पर आने से कविता का चेहरा और सीना झुलस गया। वही इस दौरान पति प्रकाश भी गर्म तेल फैकते समय उसकी चपेट मे आने से गंभीर रुप से झुलस गया है। ससुराल वालो ने कविता को पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहॉ से कविता के परिजन उसे ले गये ओर करोद स्थित अन्य निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर आरोपियो के खिलाफ मामला कायम कर आगे कार्यवाही शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here