नगर के गुरुनानक धर्मशाला भवन में 25 अगस्त को भाजपा नगर एवं ग्रामीण मंडल के तत्वावधान में संगठन पर्व सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला बालाघाट सिवनी लोकसभा सांसद श्रीमती भारती पारधी पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी की उपस्थिति में प्रारंभ की गई। जिसमें सर्वप्रथम भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात उपस्थित जनों के द्वारा नगर एवं ग्रामीण भाजपा मंडल के पदाधिकारी सदस्यों को भाजपा के सदस्यता अभियान को उत्सव की तरह मनाए जाने और अधिक से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बने को लेकर प्रेरित किया गया। वहीं किस तरह यह सदस्यता अभियान किया जाना है इसके बारे में भी जानकारी स्पष्ट रूप से देते हुए मोबाइल के माध्यम से सदस्यता के संबंध में भी बताते हुए सदस्यता अभियान से जुड़ी समस्त प्रकार की जानकारियां दी गई। इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रदीप शरणागत नगर मंडल अध्यक्ष दीप चौहान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती स्मिता जायसवाल पुष्पा बिसेन निरंजन बिसेन शैलेंद्र सेठी किरण शर्मा किशोर अमूले नियाज अली सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।
पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी जिला पंचायत ग्राम पंचायत जनपद पंचायत विधानसभा लोकसभा चुनाव लड़ते हैं। जिसे सदस्यों के साथ मिलकर लड़ा जाता है संगठन के पद पर कौन बैठेगा वह निर्धारित करते हैं और जितने ज्यादा सदस्य होंगे उतने ज्यादा आपके मतदाता बढ़ेंगे। इसलिए इस विषय को लेकर गंभीरता से हम सभी को कम करना है जिस प्रकार हमने लोकसभा में मेहनत कर सबसे ज्यादा वोटो से जीत दिलाई थी ऐसा ही सदस्यता अभियान में मेहनत करनी है। जब हम भोपाल दिल्ली जाते हैं तो वहां हमें अपनी मेहनत का पता चलता है आपकी सदस्यता ही निर्धारित करती है की शक्ति केंद्र से राष्ट्रीय कार्यकारिणी तक कौन बैठेगा। यह सब इसी पर निर्भर है क्योंकि परिवार जितना बड़ा होगा उतना मजबूत होगा।
सांसद श्रीमती भारती पारधी ने कार्यक्रम को संबोधित कर कहा कि सदस्यता से संगठन चलता है। संगठन का नेतृत्व कौन करेगा चाहे मंडल हो या सेक्टर भाजपा की परंपरा रही है की सदस्यता के आधार पर नेतृत्व चुना जाता है। वही संगठन संचालित करने वाला भी बनता है सदस्य कैसे बनेंगे पहले कैसे बनते थे अब इसमें माध्यम क्या है सभी बातें आपको बता दी गई है। पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय चाहते थे कि आप सदैव कम करें जो विरोधी है वह कल मतदाता बनेगा परसों सदस्य और फिर सक्रिय सदस्य। आज हम देश की सबसे बड़ी पार्टी सबसे बड़े कार्यकर्ताओं का संगठन जरूर है परंतु हमें सिखाया जाता है चरैवेति चरैवेति जिसमें कभी रुकना नहीं है।