नगर के शासकीय सिविल अस्पताल में 23 मई को बौद्ध पूर्णिमा के अवसर पर ऑल इंडिया क्षमता सैनिक दल महिला शाखा के द्वारा फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला शाखा पदाधिकारी की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। जिसमें महिलाओं के द्वारा अस्पताल के भर्ती वार्ड डिलीवरी वार्ड सहित विभिन्न कक्षाओं का भ्रमण कर समस्त मरीजों एवं उनके साथ आए परिजनों को फलों का वितरण कर बौद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं देकर जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। पद्मेश से चर्चा में महिला शाखा अध्यक्ष ममता बंसोड़ ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध धर्म में आस्था रखने वालों का एक प्रमुख त्यौहार है। यह बैसाख माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था, इसी दिन उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और इसी दिन उनका महानिर्वाण भी हुआ था। इसी पावन अवसर पर हमारे द्वारा सिविल अस्पताल में मरीज को फल वितरण पर उनके जल्द स्वस्थ होने और दीर्घायु जीवन होने की कामना की गई है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ऑल इंडिया समता सैनिक दल महिला शाखा पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।